विज्ञापन

ग्वालियर: लंदन की युवती बनकर दोस्ती की, मंहगे गिफ्ट का लालच देकर ठेकेदार से ठग लिए 1. 23 लाख

Gwalior Contractor Scam: विदेशी महिला बताकर ठगों ने एक ठेकेदार से दोस्ती की और फिर वाट्सएप पर चैटिंग कर विश्वास दिलाया. उसने जल्द इंडिया घूमने आने और साथ में महंगे गिफ्ट लाने का लालच देकर ठेकेदार को फंसाया. जब ठेकेदार पूरी तरह से झांसे में आ गया तो उसने करेंसी एक्सचेंज और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर अलग-अलग खातों में 1.23 लाख ट्रांसफर करा लिए.

ग्वालियर: लंदन की युवती बनकर दोस्ती की, मंहगे गिफ्ट का लालच देकर ठेकेदार से ठग लिए 1. 23 लाख

Gwalior Online Fraud: इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती ग्वालियर के एक ठेकेदार को भारी पड़ गई. सोशल मीडिया पर संपर्क करने वाली युवती ने पहले बातचीत बढ़ाकर भरोसा जीता, फिर जल्द इंडिया घूमने आने और साथ में महंगे गिफ्ट लाने का लालच देकर ऐसा जाल बिछाया कि ठेकेदार 1.23 लाख रुपये गंवा बैठा. ठगी का अहसास होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को उनकी ऑनलाइन चैट में लकी चार्ल्स नाम की महिला से पहचान हुई. बाद में डॉ. पेट्रीशिया बनकर बातचीत शुरू हुई.

ठगों ने ट्रांसफर करा लिए 1.23 लाख

दरअसल, ठग ने विदेशी यानी लन्दन निवासी महिला बताकर ठेकेदार कमलकांत से दोस्ती की गांठ बांधी और फिर वाट्सएप पर चैटिंग कर विश्वास दिलाया. इतना ही नहीं उसने जल्द इंडिया आने और साथ में महंगे गिफ्ट लाने का लालच देकर ठेकेदार को फंसाया. जब ठेकेदार पूरी तरह से झांसे में आ गया. इसके बाद करेंसी एक्सचेंज और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर अलग-अलग खातों में 1.23 लाख ट्रांसफर करा लिए.

ऐसे हुआ ठगी का अहसास

ठगों ने जब और 70 हजार रुपये की डिमांड की, तब पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ. जिसके बाद उसने पूरी बात पुलिस को बताई. उसकी  शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि शहर की पॉस कॉलोनी हरीशंकरपुरम में रहने वाले कमलकांत यादव ठेकेदारी करते हैं. बीती 24 अप्रैल को उनकी ऑनलाइन चैट में लकी चार्ल्स नाम की महिला से पहचान हुई. बाद में डॉ. पेट्रीशिया बनकर बातचीत शुरू हुई.

95 हजार ब्रिटिश पाउंड भारत लाने का दिया झांसा

महिला ने खुद को लंदन निवासी बताया और भारत आते समय 95 हजार ब्रिटिश पाउंड (करीब 1.22 करोड़) ला रही है. इसे भारतीय मुद्रा में बदलवाना है. कमीशन के लालच में कमलकांत उसके झांसे में आ गया. बीते 27 अप्रैल को एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि विदेशी करेंसी रिलीज कराने के लिए फीस देनी होगी. पहले 38,500 रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर जमा कराए गए, फिर 88,600 और ठग लिए. जब ठगों ने 70 हजार और मांगे, तब कमलकांत को शक हुआ. उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ई-जीरो FIR के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उनकी पड़ताल शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: रतलाम: जिला मुख्यालय से 7 KM दूर गांव… लेकिन पानी मानो 70 कोस दूर! जूनवालिया में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com