Cheetah Project in India: मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में जब से चीतों को बसाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, तब से लगातार चीतों की संख्या बढ़ रही है. भारत में स्वदेशी नन्हे चीता शावक जन्म ले रहे हैं. हाल ही में अफ्रीकी शहर वोत्सवाना से भी 9 चीते लाए गए थे. कूनो से अब एक बार फिर से खुशखबरी सामने आई है.
कूनो में नामीबिया की मादा चीता ज्वाला दूसरी बार मां बन गई है. इस बार उसने 5 शावकों को जन्म दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने X अकाउंट पर मादा चीता और शावकों का वीडियो साझा किया है. साथ ही कूनो नेशनल पार्क के अफसरों को बधाई दी है.
Good News from Kuno National Park again...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026
Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, India's cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53.
A proud moment for wildlife conservation and a strong… pic.twitter.com/UfZz64zpJ6
13 भारतीय पीढ़ी के चीते
मादा चीता ज्वाला और उसके हाल ही में जन्मे 5 शावक स्वस्थ हैं. कूनो प्रबंधन की टीम और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. इससे पहले फरवरी महीने में कूनो में ही मादा चीता आशा ने 5 शावकों और गामिनी ने 3 शावकों को जन् दिया था. इससे भारतीय चीतों की नई पीढ़ी बढ़ने लगी थी. आशा गामिनी और अब ज्वाला के शावकों को मिला कर 13 शावकों ने जन्म लिया है.
अब 53 हुई चीतों की संख्या
भारत में अब चीतों की संख्या 53 हो गई. इसमें श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नन्हे और व्ययस्क चीतो की संख्या 50 है. वहीं, 3 चीते मंदसौर के गांधी सागर में आजादी की रफ्तार भर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं