विज्ञापन

एक दूल्‍हे की दो दुल्‍हन: ह‍ितेश ने फुलबती-याम‍िनी से क्‍यों की शादी? लव स्‍टोरी में ब्रेकअप से ऐसे आया ट्विस्ट

EK Dulha Do Dulhan: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं, फूलबती और यामिनी, से एक ही मंडप में शादी रचाकर सबको चौंका दिया. जान‍िए इस अनोखी शादी की असली वजह क्‍या है?

एक दूल्‍हे की दो दुल्‍हन: ह‍ितेश ने फुलबती-याम‍िनी से क्‍यों की शादी? लव स्‍टोरी में ब्रेकअप से ऐसे आया ट्विस्ट
EK Dulha Do Dulhan: दिल टूटा, नई मोहब्बत मिली… फिर एक्स लौटी और बन गई दोनों की शादी!

EK Dulha Do Dulhan: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अनोखी शादी की खबर इन दिनों देशभर में छाई हुई है. हितेश यादव ने दो युवतियों फूलबती और यामिनी से एक साथ शादी की है. दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में विवाह की सारी रस्में निभाईं. शादी की खुशी में तीनों जमकर डांस करते भी नजर आए हैं.

एक दूल्‍हा-दो दुल्‍हन देखकर अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि हितेश को दो दुल्हनों का दूल्हा बनना पड़ा? दोनों युवतियां भी एक ही दूल्‍हे से शादी करने को क्यों तैयार हो गईं? इसका जवाब खुद हितेश ने अपने इंटरव्‍यू में दिया है. 

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

लव स्टोरी में ब्रेकअप और फिर वापसी का ट्विस्ट

हितेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बैलगांव (फरसगांव) का रहने वाला है. उसका पहले शंकरपुर गांव की फूलबती से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाते थे, लेकिन जब शादी की बात आई तो फूलबती ने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

दूसरी मोहब्बत और फिर पहली प्रेमिका की एंट्री

फूलबती के शादी से इनकार करने के बाद हितेश की जिंदगी में बनियागांव (धनोरा) की यामिनी आई. दोनों के बीच प्यार बढ़ा और शादी की तैयारी शुरू हो गई. इसी बीच फूलबती को इस शादी की जानकारी मिली और उसने दोबारा हितेश से संपर्क किया. इस बार वह भी शादी के लिए तैयार हो गई. 

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

दोनों दुल्हनों ने दी सहमति

जब हितेश ने फूलबती को समझाया कि वह अब यामिनी से शादी करने जा रहा है, तो फूलबती ने चौंकाने वाला जवाब दिया. उसने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है, वह यामिनी के साथ मिलकर भी हितेश की पत्नी बन सकती है. वहीं, जब यामिनी को इस बात का पता चला तो वह पहले नाराज हुई, लेकिन बाद में उसने भी अपने प्यार को खोने से बचाने के लिए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया.

परिवार की मिली-जुली प्रतिक्रिया

हितेश की यह शादी 24 मार्च 2026 को बैलगांव में हुई. शादी में रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए, लेकिन दोनों दुल्हनों की मां इस समारोह में नहीं पहुंचीं. फूलबती की मां मनायबाई नाग और यामिनी की मां लैयबती देहारी ने शादी से दूरी बनाए रखी. वहीं, यामिनी के पिता और परिवार के एक अन्य सदस्य का पहले ही निधन हो चुका है. दूल्हे के माता-पिता गजेंद्र यादव और कौशल्या यादव शादी में मौजूद रहे.  

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

गाजे-बाजे के साथ हुई शादी, वीडियो वायरल

एक दूल्‍हा व दो दुल्‍हन वाली इस अनोखी शादी में 23 मार्च को हल्दी और मंडप की रस्में निभाई गईं, जबकि 24 मार्च को विवाह और प्रीतिभोज का आयोजन हुआ. शादी के दौरान दूल्हा और दोनों दुल्हनें साथ में जमकर नाचते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

ek dulha do dulhan chhattisgarh kondagaon unique marriage two brides

एक दूल्‍हे की दो दुल्‍हन पर क्‍या कहता है कानून?

एक ही युवक द्वारा दो युवतियों से शादी करने की यह घटना अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय भी बन गई है. लोग इस शादी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. रायपुर के एडवोकेट त‍िलक पांडे कहते हैं क‍ि ऐसी शादी को कानूनी मान्‍यता नहीं होती, मगर दोनों युवत‍ियों में से कोई श‍िकायत नहीं करे तो फ‍िर कोई द‍िक्‍कत भी नहीं. 

छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: एक दूल्हा, दो दुल्हन... दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए फेरे; सामने आई तस्वीरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com