विज्ञापन

GenZ से भी आगे है जेनेरेशन अल्फा, देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर, कौन-सा शब्द लिखकर घातक बन गए वैभव सूर्यवंशी?

इन दिनों अगर GenZ के हौसले और हिम्मत की दाद दी जाती है. मगर जेनेरेशन अल्फा का अंदाज GenZ से भी निराला है. इंग्लैंड दौरे पर वैभव का बल्ला नहीं चला तो लगा कि कहीं वैभव पर दबाव ना पड़ जाए. मगर वैभव ने वापसी करते ही जिबाब्वे में धमाल मचा दिया और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना डाले.

GenZ से भी आगे है जेनेरेशन अल्फा, देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर, कौन-सा शब्द लिखकर घातक बन गए वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी

'बॉस बेबी' फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हैं. पिछले दो साल में वर्ल्ड क्रिकेट में बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिस तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते दिखाई देते हैं वैसा क्रिकेट इतिहास में कभी-कभी ही हुआ है. बिहार के समस्तीपुर जिले के इस धुरंधर क्रिकेटर को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की उपकप्तानी सौंप दी गई है. वैभव सूर्यवंशी इन सबसे ख़ासे उत्साहित भी दिख रहे हैं. उनका सबसे ताजा पोस्ट फिर से 2 मिलियन की बाउंड्री पार करता दिखाई दे रहा है. 

GenZ से भी आगे हैं जेनेरेशन अल्फा

इन दिनों अगर GenZ के हौसले और हिम्मत की दाद दी जाती है तो जेनेरेशन अल्फा का अंदाज GenZ से भी निराला है. इंग्लैंड दौरे पर वैभव का बल्ला नहीं चला तो लगा कि कहीं वैभव पर दबाव ना पड़ जाये. मगर वैभव ने वापसी करते ही ज़िंबाब्वे में धमाल मचा दिया- रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना डाले. जैसे पहले कुछ हुआ ही नहीं. 

जिम्बाब्वे दौरे में कमबैक करते हुए वैभव ने तीन पारियों में दो हाफ सेंचुरी समेत 151 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 50 प्लस और स्ट्राइक रेट 196 प्लस रहा और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. 

टीम मैनेजमेंट ने जताया भरोसा

अच्छी बात ये है कि सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट का भरोसा उनकी कुछ नाकाम पारियों से नहीं टूटा. उनके प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें ना सिर्फ़ ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया है बल्कि उन्हें टीम का उपकप्तान भी बना दिया है. 

23 से 26 अगस्त के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाले चार दिनों के रेड बॉल क्रिकेट में ना सिर्फ़ वैभव के पेशेंस का इम्तिहान होगा, उनकी लीडरशिप क्वालिटी की भी परीक्षा होगी. 23 से 26 अगस्त तक ईस्ट जोन के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टक्कर नॉर्थ जोन से होगी. 

रेड बॉल का मुश्किल इम्तिहान

टी20 में वैभव की तूती बोलती है. लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उनका इम्तिहान बाकी है. उनके पिताजी संजीव सूर्यवंशी ने NDTV से बात करते हुए कहा था, 'वैभव के लिए भी टेस्ट क्रिकेट बहुत अहम है. वो रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा करना चाहता है. उसने अच्छे मैचों में बड़े स्कोर भी बनाये हैं और तेजी से बनाये हैं.'

बड़ी बात ये है कि सिर्फ़ 12 साल, 284 दिनों की उम्र में वो रणजी में डेब्यु कर चुके हैं. 13 साल, 269 दिनों में विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर वो लिस्ट-A में सबसे युवा क्रिकेटर के तौर पर डेब्यु करने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. 14 साल, 272 दिनों में अरुणाचल के खिलाफ बिहार के लिए 36 गेंदों पर शतक और 59 गेंदों पर 150 रनों का रिकॉर्ड भी बना डाला है.

आईपीएल में तो सिर्फ़ दो सीजन में उनके नाम बेशुमार रिकॉर्ड हैं. 13 साल में आईपीएल में 1.1 करोड़ रुपये में बिकने से लेकर, 14 साल में 38 गेंदों पर सबसे युवा शतकवीर बनना और इसी साल 16 मैचों में 237 प्लस के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करना सब सपने जैसा लगता है. इन सबके ऊपर क्रिस गेल के 72 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ना तो अविश्वसनीय ही नजर आता है. 

जाहिर है रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्हें युवराज सिंह जैसे दिग्गज का मेंटॉर के रूप में साथ भी मिला है. 

तो फिर वैभव ने क्या क्या लिख डाला!

टी20 क्रिकेट के धुरंधर वैभव को ईस्ट जोन में ईशान किशन की कप्तानी के साथ टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है. क्रिकेट के असली और सबसे मुश्किल फॉर्मेट के लिए वैभव ने ज़ोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, 'Preparation on- तैयारी जारी.'

इस वीडियो में वैभव रेड बॉल का सामना करते हुए ज़्यादातर ग्राउंड शॉट्स लगाते और डिफेंस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

ईशान ईस्ट जोन के कप्तान, वैभव उपकप्तान

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकुल रॉय, दानिश दास.

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल vs सनथ जयसूर्या, 29 मैच के बाद कौन है टेस्ट क्रिकेट का असल 'किंग'? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com