मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेशन से महज 2.5 किलोमीटर दूर स्थित भूतिया स्टेशन निशातपुरा लंबे इंतजार के बाद यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है. दो दिन बाद 28 जुलाई से इस स्टेशन से ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी, जिससे स्टेशन पर रौनक शुरू हो जाएगा और इसे मिला भूतिया स्टेशन का टैग भी हट जाएगा.
भोपाल रेलवे डिवीजन की घोषणा के अनुसार, जून 2023 में बनकर तैयार हुए इस स्टेशन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 28 जुलाई को आधिकारिक उद्घाटन करेंगे. नशातपुरा रेलवे स्टेशन के शुरू होने से राजधानी भोपाल के आसपास के बड़े रिहायशी इलाके- छोला, करोंद, भानपुर, निशातपुरा और अयोध्या बायपास के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. यहां रहने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए भोपाल स्टेशन या रानी कमलापति स्टेशन तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा.

bhopal nishatpura railway station inauguration july 28 cm mohan yadav train stoppage karond ayodhya bypass
निशातपुरा स्टेशन को क्यों मिला भूतिया नाम?
जून 2023 में निशातपुरा रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद यहां अब तब ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका. मंजूरियों और तकनीकी बदलावों के कारण लगातार इसमें देरी होती रही, इससे करीब तीन साल तक यहां न तो कोई रेल कर्मचारी तैनात किया गया, न ट्रेन रुकी और न ही यात्री की आवाजाही हुई. जिसके चलते वीरान पड़े स्टेशन को लोग 'भूतिया स्टेशन' कहने लगे.
इन इलाकों के लाखों लोगों को होगा फायदा
- करोंद
- छोला और नया छोला
- भानपुर
- अयोध्या बायपास
- नारियलखेड़ा
- डीआईजी बंगलो
- सिंधी कॉलोनी
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
- चांदबड़
- पारस नगर
- लालघाटी
- गांधी नगर
- आनंद नगर
- भीमनगर
इंदौर से निकलेगा 743 KM का एक्सप्रेसवे, खंडवा, खरगोन से नांदेड-हैदराबाद तक 15 शहर जुड़ेंगे, 3 राज्यों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी
मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव
भोपाल रेलवे डिवीजन के सीनियर पीआरओ नवल अग्रवाल के अनुसार, निशातपुरा स्टेशन अब पूरी तरह तैयार है. रेलवे की ओर से यहां ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है. शुरुआती चरण में यहां मालवा और मालवा एक्सप्रेस जैसी दो लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है. आने वाले समय में जरूरत के हिसाब से अन्य ट्रेनों की सुविधा भी यात्रियों को मिल सकेगी.

bhopal nishatpura railway station inauguration july 28 cm mohan yadav train stoppage karond ayodhya bypass
भोपाल स्टेशन का भार होगा कम
राजधानी भोपाल में वर्तमान में 4 रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिलती है. इनमें भोपाल स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन, मिसरोद रेलवे स्टेशन और संत हिरदाराम स्टेशन जिसे बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है. निशातपुरा स्टेशन की शुरुआत होने के बाद भोपाल में 5 रेलवे स्टेशन हो जाएंगे. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही, साथ ही भोपाल जंक्शन पर भी यात्रियों और गाड़ियों का अतिरिक्त दबाव भी काफी कम हो जाएगा. जिससे लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी.
भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं