विज्ञापन

बेटे की मौत पर पिता गिरफ्तार, मामा भी बनाया गया आरोपी, किशोर की कनपटी पर लगी थी गोली, जानें पूरा मामला?

Son Shot Himself: भोपाल पुलिस ने इब्राहिम के पिता रिजवान खान और मामा वाहिद नूर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है. वहीं, दोनों पर सबूत मिटाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का भी आरोप लगाया है. हिरण शिकार केस में वन मंडल ​इंदौर को पहले से फरार चल रहे रिजवान की तलाश थी. 

बेटे की मौत पर पिता गिरफ्तार, मामा भी बनाया गया आरोपी, किशोर की कनपटी पर लगी थी गोली, जानें पूरा मामला?
FATHER RIZWAN ARRESTED, SON IBRAHIM DEATH CASE

Father Arrested In Son Death Case: राजधानी भोपाल में कनपटी पर बंदूक रखकर गोली चलाने वाले एक 12 वर्षीय बालक के मौत मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत की वजह आत्महत्या करार दी गई है. पुलिस ने पिता रिजवान और उनके बहनोई वाहिद नूर को मामले में आरोपी बनाया है.

इब्राहिम उर्फ अब्दुल्ला रिजवान लाला का बेटा था. घटना वाली रात बालकनी में इ्ब्राहिम खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिला था. बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहं रातभर उपचार चला, लेकिन शनिवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें-उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी

30-31 जनवरी की रात इब्राहिम ने कनपटी पर चलाई गोली

गौरतलब है राजधानी के गौतम नगर के करीम बख्श कॉलोनी में 30-31 जनवरी की रात 12 वर्षीय इब्राहिम खान ने घर के रेनोवेशन के दौरान घर में छिपाकर रखी पिस्टल उसके हाथ लग गई थी. इब्राहिम ने पिस्टल उठाकर खुद की कनपटी पर लगा ली थी औ कनपटी पर लगाकर गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. 

पोस्टमार्टम में इब्राहिम की आत्महत्या की मौत की पुष्टि हुई

रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इब्राहिम खान की आत्महत्या की मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसके पिता रिजवान खान और उनके बहनोई वाहिद नूर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच में पता चला कि डेढ़ साल पहले बहनोई वाहिद ने लोडेड पिस्टल एक थैले में लपेटकर रिजवान को दी थी. 

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

पुलिस के मुताबिक बहनोई वाहिद नूर ने बिलखिरिया थाने में दर्ज एक केस की सुनवाई के दौरान साले रिजवान को यह कहकर पिस्टल दी थी कि केस में जमानत मिलने के बाद वापस ले जाएगा. हालांकि हिरण के शिकार केस आरोपी रिजवान एसटीएफ को साल 2022 से तलाश थी.

ये भी पढ़ें-डेढ़ लाख रुपए देकर PWD में पाई थी सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो ऑफिस ने बैरंग लौटाया

घर में छिपाई पिस्टल हाथ लग गई और दुर्घटनावश चल गई

तीसरी कक्षा का छात्र इब्राहिम घटना वाले दिन सेकंड फ्लोर की बालकनी में खड़ा था, तभी घर में छिपाकर रखी गई पिस्टल उसके हाथ लग गई और दुर्घटनावश उसकी कनपटी से लगी पिस्टल से गोली चल गई, जिससे किशोरवय इब्राहिम की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने घर का बारीकी निरीक्षण किया था और परिजनों से पूछताछ की थी. 

हिरण शिकार केस में फरार रिजवान की पहले ही तलाश थी

उल्लेखनीय है आरोपी रिजवान खान के खिलाफ भी थाना गौतम नगर में पिछले साल भी मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ था. था. वहीं, साल 2022 में हिरण शिकार मामले में वन मंडल इंदौर को रिजवान की तलाश थी. रिजवान के पास किशनगढ़ में हिरण का मांस मिला था, जिसके बाद इंदौर फोरेस्ट की टीम ने उसे रिमांड पर लिया था.

ये भी पढ़ें-Movable Ramlila: 125 साल की हुई विदिशा की अनोखी रामलीला, विश्वयुद्ध-कोरोना में भी नहीं रुकी, चलते-फिरते होता है मंचन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com