Brother Shot Brother: भिंड जिले में एक दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है, जहां एक मामूली बात के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. बताया जाता है कि एक ही घर में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच बाथरूम में पानी डालने को लेकर विवाद हुआ और विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आए पिता को भी आरोपी ने घायल कर दिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बाथरूम में पानी नहीं डालने को लेकर देवरनाी और जेठानी को लेकर झगड़ा हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक घटना 28 अप्रैल, मंगलवार की है. देवरानी और जेठानी के बीच हुई विवाद शांत होने के बाद राजू भदौरिया को जब पत्नी रितू ने पूरी विवाद की जानकारी दी तो आरोपी गुस्से में बेकाबू हो गया और बड़े भाई मनमोहन भदौरिया के साथ गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान पिता गोवर्धन भदौरिया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पिता पर भी हमला कर दिया.
मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया. मृतक की पत्नी सरिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया.
ये भी पढ़ें-Drunken Groom: घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार
दोनों भाइयों के बीच पहले से घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था
एसडीओपी भिंड रविन्द्र वास्कले ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कैसे अचानक खौफनाक और जानलेवा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें-पुणे में बंगले में गांजे की खेती कर रहा था युवक, छापेमारी में उगते मिले 41 पौधे, आवास से ही करता था ट्रेड!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं