विज्ञापन

'क्रूज ऑपरेटर को दी थी चेतावनी, नहीं मानी बात', अबतक 9 मौतें, बरगी डैम हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

Bargi Dam Cruise Sink Update: बरगी डैम हादसे में तलाशी अभियान जारी है. अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है.

'क्रूज ऑपरेटर को दी थी चेतावनी, नहीं मानी बात', अबतक 9 मौतें, बरगी डैम हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
बरगी डैम में चल रहा तलाशी अभियान.

Bargi Dam Tragedy: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम हादसे को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने क्रूज ऑपरेटर को तेज हवा होने के चलते चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी. इसी बीच बांध में तेज हवा के चलते क्रूज डूब गया. इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है. क्रूज में सवार 22 लोगों को बचा लिया गया.

मेरा बेटा-पत्नी लापता

हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि वह भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ सवार था. जब क्रूज नाव पर एक लहर टकराने से शीशा टूटा तो मुझे चोट लग गई. क्रूज स्टाफ ने हमें लाइफ जैकेट नहीं दिए; हमने खुद ही उनका इंतज़ाम किया और उन्हें आपस में बांटा. मेरी पत्नी और बेटी अभी लापता हैं.

नहीं दिया हमारी बात पर ध्यान

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि तेज हवा के चलते यह घटना होने की संभावना है. हादसे के वक्त मौजूद सम्राट ने बताया शुक्रवार को दिनभर हवा सचमुच बहुत तेज थी. हमने क्रूज ऑपरेटर से दूसरी तरफ आने को कहा था, लेकिन उसने हमारी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया. वह क्रूज को दूसरी ओर चल दिया, लेकिन बांध के बीच में पलट गया. क्रूज में सवार कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी थी, उन्होंने छलांग लगा थी. उन्हें हमने सुरक्षित बचा लिया और तुरंत अस्पताल ले गए.

हादसे को बीते 16 घंटे, तलाशी अभियान अब भी जारी

बरगी बांध में हुए हादसे को अब तक 16 घंटे हो चुके हैं और मृतकों की संख्या बड़ती जा रही है. गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद हुए हैं. इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. तलाशी अभियान अभी भी जारी है और मौके पर पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) मौजूद है. हादसे के कई घंटे बीत जाने से अब लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम बची है. नर्मदा नदी में बैराज बांध में भ्रमण कर रहा क्रूज खमरिया टापू के पास तेज आंधी, तूफान और ऊंची लहरों के दबाव में अनियंत्रित होकर पलट गया था.

राज्य मंत्री राकेश सिंह भी मौके पर

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बचाव अभियान लगातार चल रहा है. हालात खराब थे और गुरुवार को बारिश हो रही थी, अंधेरा था और पानी बहुत गहरा था, इसलिए बचाव अभियान पूरा नहीं हो सका था. NDRF की टीम के साथ आर्मी की कुछ टीमें भी आ गई हैं, जो ऐसे मामलों में माहिर हैं. अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं. 22 जीवित लोगों को बचाया गया है. बहुत चुनौतियां हैं, इसलिए सिर्फ एक्सपर्ट टीमें ही बचाव कर पा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bargi Dam Accident: टूटती जा रही लापता यात्रियों के बचने की उम्मीदें, अबतक 9 शव मिले; गोताखोर तलाश में जुटे

लेखक के बारे में
img
गीतार्जुन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bargi Dam Sink Accident, Bargi Dam Cruise Accident, Bargi Dam Accident, Bargi Dam Boat Sinking, Jabalpur Cruise Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com