विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2016

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों ओर पेंशनधारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों ओर पेंशनधारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अपना वादा निभाते हुए सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनधारकों को चिकित्सा की कैशलेस सुविधा मुहैया कराएगी. प्रधान सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अरुण सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में एक सरकारी आदेश (जीओ) जारी कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि एक उच्च क्षमता वाली कमेटी ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारकों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा पर अपनी सिफारिश सौंप दी है.

इस महीने की शुरुआत में जब कर्मचारियों ने काम ठप किया था, तब कैशलेस मेडिकल सुविधा उनकी शीर्ष मांग थी. सरकार ने उनके साथ बातचीत के दौरान इसका वादा किया था और जल्द ही उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार, पेंशनधारी, कैशलेस मेडिकल सुविधा, कर्मचारी, Uttar Pradesh (UP), UP Govt, Pensioners, UP Govt Employees, Cashless Medical Facility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com