विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

लखनऊ में खुला अनोखा बैंक : यह है 'स्टेट बैंक ऑफ टमाटर', लॉकर में रखिए, लोन पर लीजिए

इस बैंक में आधा किलो टमाटर जमा करने पर 6 महीने बाद 1 किलो टमाटर मिलेगा. वहीं बैंक में टमाटर के लिए लॉकर की भी सुविधा है

लखनऊ में खुला अनोखा बैंक : यह है 'स्टेट बैंक ऑफ टमाटर', लॉकर में रखिए, लोन पर लीजिए
लखनऊ में खुला 'टमाटर बैंक', लॉकर में रखिए, लोन पर लीजिए; यह है स्टेट बैंक ऑफ टमाटर
  • यूपी के लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला अनोखा बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ टमाटर खोला है जिसमें जमा करवाएं टमाटर
  • लॉकर की सुविधा भी है और लोन की भी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: यूपी के लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर की बढ़ती क़ीमत को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ विरोध जताने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ टमाटर खोला है. यह अपनी तरह की अजीबोगरीब बात तो है लेकिन टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का यह अजब तरीका निकाला है.

यह भी पढ़ें- टमाटर से अभी निबटे भी नहीं, प्याज़ भी हुआ महंगा, दो हफ्ते में दाम दोगुने हुए

इस बैंक में आधा किलो टमाटर जमा करने पर 6 महीने बाद 1 किलो टमाटर मिलेगा. वहीं बैंक में टमाटर के लिए लॉकर की भी सुविधा है और साथ ही टमाटर को लोन पर भी मुहैया कराया जाता है. कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि टमाटर बैंक की और कई शाखाएं भी खोली जाएंगी.

यह भी पढ़ें- OMG: इस शहर में बंदूक के जोर पर हो रही टमाटर की पहरेदारी
 
state bank of tomato

इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. पिछले एक महीने से ज्यादा समय से टमाटर 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है. ऐसे में टमाटर आम लोगों की थाली से दूर हो गया है. व्यापारियों का कहना है कि कई राज्यों में बारिश और बाढ़ की वजह से टमाटर की आवक कम हो गई है, जिसकी वजह से कीमत में भारी उछाल आया है.

वीडियो- थाली में फिर लौटेगा टमाटर, गिरेंगी कीमतें


हालांकि राहत की खबर है कि अगले दो हफ्तों में टमाटर की कीमत गिरेगी. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक- दक्षिणी और टमाटर की पैदावार वाले दूसरे राज्यों से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद एक बार फिर टमाटर आपका जायका बढ़ा सकता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com