विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2016

पुराने नोट बदलने के लिए विशेष शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश यादव

पुराने नोट बदलने के लिए विशेष शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 500 और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को बंद किए जाने पर कहा कि केंद्र सरकार को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इन नोटों के बंद होने से गांव वालों, गरीबों और किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि केंद्र को ग्रामीण इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पुराने नोटों को बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस फैसले से आम नागरिकों और व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंक शाखाओं की संख्या कम होने के कारण केंद्र सरकार को इन इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पुराने नोटों को बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
500 नोट, 1000 नोट, नरेंद्र मोदी, 500 रुपये के नोट, रिजर्व बैंक, अखिलेश यादव, 500 Note, 1000 Note, Narendra Modi, Rs 500 Note, Rs 1000 Note, RBI, Black Money, Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com