विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

500, 1000 रुपये के नोट बदलने भर से काले धन पर नहीं लगेगी रोक : अखिलेश यादव

500, 1000 रुपये के नोट बदलने भर से काले धन पर नहीं लगेगी रोक : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने भर से ही काले धन पर रोक लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

अखिलेश ने कहा, 'ये अच्छी बात है कि भ्रष्टाचार रुके और जनता को जानकारी मिले कि भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए, लेकिन केवल 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा. जो ऐसे नोट रखते थे, अब 2000 रुपये के नोट का इंतजार कर रहे हैं.'

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत करते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी योजनाएं आने वाले समय में देश की उपलब्धियों में गिनी जाएंगी. देश का भविष्य उत्तर प्रदेश के भविष्य पर निर्भर करता है. यदि राज्य का भविष्य उज्ज्वल है, तो देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, करेंसी बैन, 500 नोट, 1000 नोट, अखिलेश यादव, कालाधन, उत्तर प्रदेश, Currency Ban, Cash Rush, 500 Note, 1000 Note, Akhilesh Yadav, Black Money, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com