विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2015

यूपी : 12 साल बाद पिता की हत्या का बदला, 'हत्यारे' के किए 12 टुकड़े, हर साल के लिए एक!

यूपी : 12 साल बाद पिता की हत्या का बदला, 'हत्यारे' के किए 12 टुकड़े, हर साल के लिए एक!
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: यूपी स्थित मुरादाबाद जिले के  24 साल के एक युवक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माना कि उसने अपने पिता के कथित तौर पर हत्यारे की हत्या करके उसके शरीर को 12 टुकड़ों में काटा। उसने पत्रकारों को बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने 12 साल गुजारे, इसलिए उसने हर साल के लिए एक-एक टुकड़ा काटा।

पारिवारिक मित्र को देखा था पिता की हत्या करते हुए
2003 में आलम खान 12 साल का था, जब उसने अपने एक पारिवारिक मित्र को पिता की हत्या करते देखा था। तब से वह बदला लेने का प्लान बना रहा था और उसे यह मौका पिछले हफ्ते मिला जब उसने पिता के हत्यारे को घर में शराब पीने के लिए आमंत्रित किया।

सर्जरी के निशान से हुई पहचान
गिरफ्तारी के बाद आलम ने पत्रकारों को बताया कि जब मोहम्मद रईस शराब के नशे में था तो उसने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। उसके शरीर को काटने के लिए हथौड़ी और आरी का इस्तेमाल किया। फिर उसने और उसके साथी ने रईस के शरीर के अंगों को प्लास्टिक के थैलों में डालकर नदी में डाल दिया। पुलिस ने रईस के शरीर पर एक सर्जरी निशान से उसकी पहचान की।

चश्मदीद ने किया खुलासा
एक चश्मदीद ने पुलिस को जानकारी दी कि रईस आखिरी बार आलम खान के घर में देखा गया था, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसने अपना जुर्म कबूल किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को आलम खान ने बताया कि हमने तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया और उसके बाद शरीर को 12 टुकड़ों में काटा।

बदला लेना का सपना बताया
पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर अपने पिता के हत्यारे के बारे में आलम ने किसी को नहीं बताया और अपना बदला लेने का सपना पूरा करने के लिए 12 साल का इंतजार किया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह खुश है कि यह काम हो गया। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार हथौड़ी और आरी को पुलिस ने घर से बरामद कर ली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, मुरादाबाद, UP, हत्या का बदला, पिता की हत्या, यूपी में अपराध, Revenge Murder, Revenge Attack, Man Chops Father's Killer, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com