विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें
सीएम योगी आदित्यनाथ- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया. योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा पूरे देश में एक ही लहर है, हर जागरूक मतदाता की एक ही तमन्ना है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें. जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है. 

उत्पीड़न की वजह से जॉब छोड़ चुके हैं गूगल के कर्मचारी, इससे बचने के लिए कंपनी ने किया ऐसा

उन्होंने दावा किया कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये देश में जो 400 सीटें भाजपा को प्राप्त हो रही हैं, वे विजय के हार के मनके (मोती) होंगी. मैं यहां इसलिये आया हूं कि कुशीनगर सीट भी उस हार का हिस्सा बने. योगी ने कहा कि यह उत्साह अचानक नहीं आया है. याद करिये आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था. कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया. आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं. ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे. उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. 

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य में लगी आग, एक अधिकारी की मौत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे. हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी. पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था. चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, मगर प्रधानमंत्री के आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है. उन्होंने दावा किया ''मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिये, नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद देश की धरती से समाप्त हो जाएगा. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.'' 

योगी ने कहा कि मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिए, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए. साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान योजना से जोड़ा, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाये. आयुष्मान भारत के तहत सालाना पांच लाख रुपये का इलाज कवच दिया. 

गौतम पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने लगाया 'गंभीर' आरोप, शिकायत की दर्ज

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है जिसे देखकर देश गौरव महसूस कर रहा है. वहीं, कांग्रेस का घोषणापत्र सीधे-सीधे देश के 130 करोड़ जनता का अपमान है. वह कहती है कि देशद्रोह की व्यवस्था खत्म कर देगीं. वह कांग्रेस देश का कल्याण कैसे करेगी. योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी.

(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, BJP, 400 Seats, Lok Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com