चुनाव प्रचार के दौरान जनता से काम की मजदूरी मांगने के नीतीश कुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वे मुज़फ्फरपुर बालिका गृह, सृजन घोटाले या जनादेश का अपमान करने के नाम पर मजदूरी मांग रहे हैं? तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘नीतीश जी किस बात की मज़दूरी माँग रहे है?'' उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए बलात्कार एवं उन दरिदों को बचाने या 2013 में भाजपा को छोड़ने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य कथित घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी मांग रहे है? मुख्यमंत्री यह बताएं.
नीतीश जी किस नाम की मज़दूरी माँग रहे है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 23, 2019
मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए जनबलात्कार व उन दरिदों को बचाने या 2013 में BJP को लात मारने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी माँग रहे है? बताओ
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक जनसभा में कहा था, ''हम काम के आधार पर आपसे वोट मांगने आये हैं. पिछले 13 साल में जो मैंने काम किया है, आज उसकी मजदूरी मांग रहा हूं.'' उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम कर रही है. लालू प्रसाद की पार्टी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा था कि जनता ने 15 साल आरजेडी को मौका दिया था, इस दौरान आरजेडी ने क्या किया.वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘नीतीश जी, लालटेन रोशनी और प्रकाश का प्रतीक है. तीर का जमाना समाप्त हो गया और अब मिसाइल का ज़माना है इस तीर से कमल पर निशाना साधकर भाजपा से पुराना बदला चुका रहे हैं क्या?''
उन्होंने कहा कि दोनों (बीजेपी+जदयू) से बिहार की जनता ऊब गई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अपने भाषण में बोलते हैं कि लालटेन का जमाना चला गया है. लेकिन उन्हें नहीं पता है कि लालटेन विकास और उजाला का प्रतीक है. राबड़ी ने कहा कि दिवाली में जिस घर में लालटेन और दिया जलता है, उस घर में सुख शांति होती है. नीतीश के तीर का जमाना खत्म हो गया है.
मानहानि पर सुशील मोदी vs तेजस्वी
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं