लोकसभा चुनाव 2019 आखिरी चरण में पहुंच चुका है.इसी के साथ राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यूपी, बिहार और चंडीगढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा वह दिन में 11 बजे यूपी के बलिया के माल्देपुर गांव में में जनसभा संबोधित करेंगे. दूसरी जनसभा वह दोपहर 12.25 बजे बक्सर, बिहार के अहिरौली गांव में करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी जनसभा बिहार के राज्य आवास बोर्ड मैदान, सासाराम के मैदान पर करेंगे. इसके बाद वह शाम पांच बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को तीन बजकर 45 मिनट पर शहीद मीनार मैदान, धर्मतला से स्वामी विवेकानंद हाउस मनिकतला तक रोड शो निकालेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Narendra Modi, Lok Sabha Polls 2019, Amit Shah