विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2019

PM मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव से की यह अपील

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो गया है, सियासी दलों के बीच वार-पलटवार भी जमकर चल रहा है.

Also Read in
PM मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव से की यह अपील
पीएम मोदी
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो गया है, सियासी दलों के बीच वार-पलटवार भी जमकर चल रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विपक्षी दलों के नेताओं से अपील की. ट्वीटर के जरिए पीएम मोदी ने लिखा कि मैं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन से अपील करता हूं कि आगामी लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रोत्साहित करें. जनता की ज्यादा भागीदारी हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत होगी.उन्होंने राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और मीडिया जगत की हस्तियों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की. 

इस कड़ी में पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी से भी अपील की है कि वह जनता को पोलिंग बूथ तक लाने की दिशा में काम करें. अपने अधिकारों के प्रति जनता की जागरुकता भारत को मजबूती प्रदान करेगी. 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और पवन चामलिंग से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की. 

उन्होंने हरसिमरत बादल, चिराग पासवान और आदित्य ठाकरे से भी अपील की कि वह देश के युवाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताएं और वोट डालने के लिए जागरुक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, Mayawati, Akhilesh Yadav, Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com