लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के परिणाम आने के बाद शनिवार की शाम को बीजेपी संसदीय दल (BJP) और एनडीए की बैठक हुई. बैठक में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को औपचारिक तौर पर बीजेपी संसदीय दल और एनडीए का नेता चुना गया. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ये बैठक हुई. बैठक में उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान समेत एनडीए के सभी नेता और सांसद मौजूद रहे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल के नेता के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत सभी बीजेपी सांसदों ने किया. एनडीए में शामिल दलों ने भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन किया. समर्थन करने वालों में अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, जेडीयू के नेता नीतीश कुमार, एलजेपी के नेता रामविलास पासवान, एआईएडीएमके आदि दल शामिल थे. मंत्रिमंडल के गठन और पोर्टफोलियो को लेकर अमित शाह शनिवार और रविवार को अलग-अलग एनडीए सहयोगियों के साथ विचार विमर्श करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India Lok Sabha Election Live Updates, PM Modi, Rahul Gandhi