विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2019

संसद में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान, 'हमारी कामना है कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का ऐसा रहा रिएक्शन

सपा नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है...वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं.

सपा नेता मुलायम सिहं यादव ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ..
  • संसद में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान
  • मोदी सरकार को मुलायम सिंह का आशीर्वाद
  • कहा- नरेंद्र मोदी फिर बनें प्रधानमंत्री
नई दिल्ली:

लोकसभा में विदाई भाषणों के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) नेता और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'उम्मीद करता हूं, सभी माननीय सदस्य जीतकर दोबारा आएं... प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी सबको साथ लेकर चले हैं, और आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें, यही हमारी कामना है..." मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं. इस दौरान सदन में मौजूद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आईं. 

सियासी अटकलों पर लगा विराम: शिवपाल नहीं, बल्कि सपा की टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खुशी जताई.

मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है. सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हमारी बधाई है और हमारी कामना है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें. यादव ने ये बातें एक से ज्यादा बार कहीं और इस दौरान सदन में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. बात में पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव आभार भी जताया. 

पीएम मोदी का राहुल पर तंज: पहली बार मुझे पता चला कि 'गले लगना' और 'गले पड़ना' में क्या अंतर होता है

उधर, मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मैं मुलायम सिंह यादव से सहमत नहीं हूं, लेकिन राजनीति में उनके योगदान की कद्र करता हूं..." 

VIDEO: क्या 2019 चुनाव मोदी बनाम राहुल?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, PM Modi, Mulayam Singh Yadav, Mulayam Singh Yadav News, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com