विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले ही दक्षिण के नेताओं की चिंता बढ़ी, वजह -'राहु काल'

लोकसभा चुनाव 2019 (Dates of Lok Sabha Elections) की तिथियों की आज घोषणा हो सकती है. 

चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले ही दक्षिण के नेताओं की चिंता बढ़ी, वजह -'राहु काल'
लोकसभा चुनाव 2019 (Dates of Lok Sabha Elections) की घोषणा से पहले ही दक्षिण के नेता चिंतित हैं
  • आज हो सकती है चुनाव की तारीखों की घोषणा
  • चुनाव आयोग ने शाम को बुलाई है प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • दक्षिण भारत के नेता टाइमिंग को लेकर चिंतित हैं
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Dates of Lok Sabha Elections) की तिथियों की आज घोषणा हो सकती है. लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) को लेकर चुनाव आयोग ने आज शाम 5 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. संभावना जताई जा रही है कि आज चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. हालांकि चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही खासकर दक्षिण भारत के कई नेता चिंतित नजर आ रहे हैं. उनकी चिंता की वजह कोई चुनावी कारण नहीं, बल्कि ज्योतिष है. दक्षिण भारत के एक गवर्नर समेत तमाम नेता चाहते हैं कि चुनावी तिथियों की घोषणा का समय बदला जाए. 

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में क्यों हो रही है देरी? चुनाव आयोग के सूत्रों ने NDTV को बताई वजह

नेताओं का कहना है कि आज शाम को 4.30 बजे से लेकर 6 बजे तक ''राहु काल'' है, जो उचित समय नहीं है. यह ऐसा वक्त होता है जिसे कोई खास काम शुरू करने के लिहाज से उचित नहीं माना जाता है. कई नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग के अपनी प्रेस कांन्फ्रेंस के समय में बदलाव करना चाहिए. दरअसल, ऐसी मान्यता है कि हर दिन सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 90 मिनट का 'राहु काल' रहता है. खासकर दक्षिण भारत के नेता इस अवधि में कोई काम करने से बचते रहे हैं. 

चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 5 बजे, लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

आपको बता दें कि ऐसी चर्चा है कि आज ही चुनाव आयोग चार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव इस बार 7 से 8 चरणों में होंगे.

VIDEO : क्या चुनाव की तारीखों के ऐलान में होगी देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls 2019, General Election 2019, Aam Chunav, Rahu Kaal, Election Date 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com