विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2019

कर्नाटक में चुनाव आयोग की टीम ने हेलीपैड पर ही बीएस येदियुरप्पा के सामान की ली तलाशी

विपक्ष की आलोचना और सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेल रहे चुनाव आयोग बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय है.

कर्नाटक में  चुनाव आयोग की टीम ने हेलीपैड पर ही बीएस येदियुरप्पा के सामान की ली तलाशी
शिमोगा हेलीपैड पर तलाशी लेती चुनाव आयोग की टीम
नई दिल्ली:

विपक्ष की आलोचना और सुप्रीम कोर्ट की फटकार झेल रहे चुनाव आयोग बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय है. कर्नाटक के शिमोगा हेलीपैड पर चुनाव आयोग की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर रुकवाकर उनके बैग चेक किए हैं. इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है. इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर रिश्वत में मिलीभगत का आरोप लगाया था हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है. फिलहाल लोकसभा चुनाव में आयोग ने बीते दो दिनों में कई बड़े नेताओं पर कार्रवाई की है. आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में आयोग ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ पर 72 घंटे और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर 48 घंटे का बैन लगा दिया है.  इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई है. मेनका गांधी के खिलाफ भी चुनाव आयोग का यह आदेश मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा.

ये हैं चुनावी समर के वो 4 बड़े नेता, जिनकी चुनाव आयोग ने कर दी 'बोलती बंद'

मेनका ने क्या कहा था?
मेनका गांधी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र तूराबखानी में बीते गुरुवार को आयोजित एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं लोगों के प्यार और सहयोग से जीत रही हूं, लेकिन अगर मेरी यह जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा. बीजेपी नेता ने कहा कि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है. फिर जब मुसलमान आता है काम के लिए, फिर मै सोचती हूं कि नहीं रहने ही दो क्या फर्क पड़ता है. आखिर नौकरी भी तो एक सौदेबाजी ही होती है, बात सही है या नहीं?'' 

EC के बैन पर मायावती को राहत नहीं​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yeddyurapa, Election Commission (EC) Of India, Lok Sabha Elections 2019, LokSabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com