- बसपा प्रमुख के बयान पर बवाल
- चुनाव आयोग ने मायावती से जवाब मांगा
- मायावती ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने चुनाव आयोग द्वारा उनपर अगले 48 घंटों तक किसी भी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने को गलत बताया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कि जिस तरह से चुनाव आयोग काम कर रही है यह लोकतंत्र की हत्या जैसा है. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने अमित शाह और पीएम मोदी को लोगों के बीच नफरत फैलाने की खुली छूट दी हुई है. मुझे तो ऐसा लगता है कि जब इन दोनों की बात आती है तो चुनाव आयोग अपने कान और आंख बंद कर लेती है.
कांग्रेस ने कहा, योगी आदित्यनाथ की तरह पीएम मोदी और अमित शाह के प्रचार पर भी लगे रोक
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बसपा प्रमुख का यह बयान चुनाव आयोग की उस कार्रवाई के बाद आया है जिसके तहत मायावती पर बैन लगाया गया है. बता दें कि पिछले सप्ताह मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर देवबंद में एक रैली की थी. इसी रौली के दौरान उन्होंने मुस्लिमों से अपने वोट को न बंटने देने की बात कही थी. इसी भाषण के बाद चुनाव आयोग ने मायावती को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था.
हालांकि, मायावती ने कहा कि मैंने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मैनें उस रैली के दौरान किसी से भी जाति या धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा है. मैंने सिर्फ मुसलमानों से यह अनुरोध किया था कि वह मतदान के दौरान अपने मतों को बंटने ने दें. मैं आपको एक बार फिर बदा देना चाहती हूं कि उस दिन मैंने जो कहा वह किसी जाति या धर्म के आधार पर वोट लेने के लिए नहीं कहा था. लेकिन चुनाव आयोग इस पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ा कर देख रहा है.
'बजरंगबली और अली' का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत : मायावती
चुनाव आयोग द्वारा मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाने का साफ मतलब यह है कि वह गठबंधन की आगरा में होने वाली रैली में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. आगरा में मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं