- पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लडे़गी बीजेपी
- कार्यकर्ताओं को जीत के लिए दिया छह सूत्रीय मंत्र
- कहा- अगले 5 महीने बहुत महत्वपूर्ण
केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. भाजपा (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी अखाड़े में उतरने का ऐलान करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए '6 सूत्रीय मंत्र' दिया है. कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्देश दिया गया है और चुनावी एजेंडे को पीएम मोदी (Narendra Modi) के निर्णायक नेतृत्व, पांच साल की उपलब्धियों, मतदाताओं से सघन सम्पर्क, संगठन शक्ति के भरपूर उपयोग, विपक्ष के दुष्प्रचार का आक्रामक जवाब और संवेदनशील मुद्दों पर सुविचारित प्रतिक्रिया के इर्द गिर्द रखने को कहा है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में कार्यकर्ताओं को एक मार्गदर्शिका पुस्तिका भी दी गई है और गया है कि ‘चुनाव में एजेंडा वह हो जो हम तय करें और इसे आक्रामकता से आगे बढ़ायें'. कार्यकर्तओं को यह भी कहा गया है कि अगले पांच महीने जो बयान दें, कार्यक्रम करें, भाषण दें, उसमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर जोर हो.
अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना पानीपत की लड़ाई से की
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा ने कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में पांच साल के कार्यों को भी आक्रामकता से रखने को कहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में ‘इंफार्मेटिक्स सामग्री' उपलब्ध करायी गई है. इसमें पिछले पांच साल में तीव्र आर्थिक विकास, विकास को गरीब कल्याण से जोड़ने की पहल समेत सरकार की कल्याण योजनाओं के लाभ को जनता के बीच रखने को कहा गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं को सामान्य बोलचाल की भाषा में सरकार की उपलब्धियों को रखने की सलाह दी गई है. भाजपा ने अगले कुछ महीने के लिये 13 कार्यक्रम बनाए हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सरकार की कल्याण योजनाओं के 22 करोड़ लाभार्थियों से सीधे सम्पर्क बनाना है, पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को 20 जनवरी तक इन लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी जायेगी. फिर शक्ति केंद्रों के माध्यम से छोटे छोटे समूह में सम्पर्क कार्य आगे बढ़ाया जायेगा. पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर लाभार्थी के पास भाजपा का कमल निशान और नरेन्द्र मोदी के चित्र वाली पर्ची पहुंचे.
राफेल डील पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, 'चौबे जी छब्बे बनने निकले थे और दुबे बनकर निकले'
पार्टी कार्यकर्ताओं को कमल दीप जलाने और अपने अपने क्षेत्र में कमल दीपावली का आयोजन करने की सलाह दी गई है. पार्टी ने कहा है कि हर कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि उसके परिवार वाले, उसके मित्र सुबह साढ़े दस बजे तक मतदान कर लें. भाजपा ने कहा है कि पार्टी का कार्यकर्ता भावुक भी है और तीन तलाक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे मुद्दे अहम हैं. इन विषयों पर कार्यकर्ता सरकार के प्रयासों से जनता को अवगत करायें. पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देने को भी कहा गया है । इस संबंध में आरक्षण, राफेल, औद्यागिक घरानों से जुड़े बैंकों के कर्जदारों, किसानों के विषय पर पार्टी के बारे में फैलायी जा रही अफवाहों का खंडन करने को कहा गया है.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी का नया नारा : अबकी बार फिर मोदी सरकार
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Election 2019) की तुलना पानीपत की लड़ाई से की है. पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अगर चुनाव में हमारी हार होती है तो यह पानीपत की लड़ाई में मराठाओं की हार की तरह होगी. उन्होंने (Amit Shah) कहा कि चुनाव का परिणाम देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. यह विचारधाराओं की लड़ाई है. अमित शाह (Amit Shah) ने इस दौरान महागठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज किया. उन्होंने (Amit Shah) कहा कि विपक्ष के पास फिलहाल नेतृत्व की कमी है. सभी विपक्षी पार्टियां अगर एक साथ आ रही हैं तो उसका एक कारण उनके निजी स्वार्थ हैं. (इनपुट- भाषा से भी)
VIDEO: अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया संबोधन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं