भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है. खास बात यह है कि इस बार भी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा शामिल किया है और मंदिर निर्माण को लेकर संकल्प जाहिर किया है. इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड और धारा 370 का भी जिक्र है. ये तीनों ऐसे मुद्दे हैं, जो लंबे समय से पार्टी के घोषणापत्र का हिस्सा बनते रहे हैं. राम मंदिर निर्माण का मुद्दा तो बीजेपी की नींव के साथ जुड़ा है. पार्टी हर चुनाव में इस मुद्दे को उठाती रही है. 2014 में भी मंदिर निर्माण का वादा किया था, हालांकि सरकार के स्तर पर कोई खास कदम नहीं उठाया गया और मामले के सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने का हवाला दिया गया. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिये अयोध्या जमीन विवाद के निपटारे का आदेश दिया है, लेकिन बीजेपी ने आज फिर साफ कर दिया है कि मंदिर निर्माण उसके एजेंडे में शामिल है. घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी करने के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में मंदिर का निर्माण हो.
छोटे किसानों और व्यापारियों को पेंशन, BJP ने अपने घोषणापत्र में किये हैं ये नए वादे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
और क्या है बीजेपी के घोषणापत्र में
बीजेपी ने अपने घोषणापत्र ((BJP Manifesto) 2019) में छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन देने वादा किया है. 60 वर्ष से उपर के किसानों को पेंशन मिलेगा. पार्टी का यह वादा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.छोटे और सीमांत किसानों के अलावा बीजेपी ने छोटे व्यापारियों को भी पेंशन देने का वादा किया है. पार्टी की इस घोषणा को एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी ने अलग से जल शक्ति मंत्रालय भी बनाने का वादा किया है. इसके अलावा बीजेपी ने वादा किया है कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक का जो लोन मिलता था, उस पर अगले पांच साल के लिए कोई ब्याज नहीं देना होगा. उद्योग-धंधों की सुगमता के लिए राष्ट्रीय व्यापार आयोग के गठन का भी वादा किया गया.
बीजेपी के घोषणापत्र में वादा, इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव कर मध्यवर्ग को दी जाएगी बड़ी राहत
पीएम ने कहा, राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है
घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है. अंत्योदय दर्शन है और सुशासन मंत्र है. वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है. एक ही डंडे से सबको हांका नहीं जा सकता है, इसलिये सबको समाहित करने की कोशिश की है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश मल्टी लेयर यानी सबको एड्रेस करने की कोशिश की है. जैसी जहां आवश्यकता हो, उसके अनुरूप आगे बढ़ना चाहते हैं. पीएम (PM Modi) ने कहा कि जो काम 50-60 के कालखंड में होना चाहिए था, वह हमें 2014 में करना पड़ा. सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश है. विकास को जन आंदोलन बनाएंगे. दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गरीबी को परास्त नहीं किया जा सकता है. गरीब ही गरीबी को दूर कर सकता है और उन्हें सशक्त बनाना होगा.
बीजेपी का घोषणापत्र जारी : तस्वीरों और मंच से गायब तीनों धरोहर, अटल-आडवाणी और मुरली मनोहर
वीडियो- जानें घोषणापत्र में BJP ने क्या वादे किये हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं