विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने PM मोदी पर बोला हमला- '56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में नाकाम रहे' 

उत्तर मुंबई सीट (Mumbai North Lok Sabha constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने गुरुवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.

Also Read in
इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने PM मोदी पर बोला हमला- '56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में नाकाम रहे' 
उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.
  • उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी पर हमला बोला
  • पीएम मोदी ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया
  • उर्मिला ने कहा कि पीएम पर बनी फिल्म एक मजाक
मुंबई:

उत्तर मुंबई सीट (Mumbai North Lok Sabha Constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने गुरुवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar News) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म (PM Modi Biopic) एक मजाक है, क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया. उर्मिला मातोंडकर ने कहा- 'उनके (मोदी) जीवन पर बनी फिल्म और कुछ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पर एक मजाक है, क्योंकि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल रहे हैं. उनके जीवन पर बनी फिल्म लोकतंत्र, गरीबी और भारत की विविधता पर मजाक है.'

अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन पर और उनके अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी. विवेक ओबेरॉय स्टारर यह बायोपिक पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान इसकी रिलीज पर रोक लगा दी. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कहा, 'इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन तक नहीं किया.' 

अभिनेत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है. उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत स्तर पर मैं मराठी मुद्दे का पूर्ण समर्थन करती हूं और हमेशा करूंगी. मेरा समर्थन करने के लिए मैं राज ठाकरे को धन्यवाद देती हूं.' मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना हैं. 

उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगी चुनाव तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोले- जमानत भी नहीं बचा पाएंगी...

बता दें कि उत्तर मुंबई लोकसभा सीट (North Mumbai Loksabha Seat) से गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) की टक्कर का कोई नेता नहीं मिलने पर कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर फिल्मी चेहरा मैदान में उतारा था. साल 2004 में एक तरफ राम नाईक थे तो दूसरी तरफ अभिनेता गोविंदा (Govinda) थे. तब राजनेता के कार्यों पर अभिनेता की लोकप्रियता भारी पड़ी थी. गोविंदा ने तकरीबन 40 हजार मतों से राम नाईक के विजय रथ को रोककर इतिहास रचा था. 

जान का खतरा बताकर उर्मिला मातोंडकर ने मांगी पुलिस सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला...

VIDEO : कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar, Mumbai North Lok Sabha Constituency, PM Narendra Modi Biopic, PM Narendra Modi, LokSabhaPolls2019, Elections 2019, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com