बिहार में महागठबंधन के अंदर लोकसभा सीटों को लेकर मची घमासान को सुलझाने के लिए कांग्रेस, आरजेडी और दूसरे महागठबंधन के नेता बुधवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केके वेणुगोपाल से मिले. तेजस्वी ने एनडीटीवी से कहा कि महागठबंधन के घटक दलों में सीटों के बंटवारे का फार्मूला फाइनल हो गया है और राहुल गांधी से बातचीत के बाद इसका ऐलान होगा.
तेजस्वी यादव ने कहा सीट शेयरिंग पर बात हुई है. विनेबिलिटी पर बात हुई है, ऐसी सरकार जो सबके लिए काम करे. कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा हर सीट पर...हर उमीदवार पर बात हुई है. ..हमने सीट शेयरिंग तय कर लिए है. सही समय पर ऐलान करेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों के मुताबिक बैठक मैं तेजस्वी ने संकेत दिया कि वे छोटे दलों को महागठबंधन में सम्मानजनक सीट देने के लिए तैयार हैं.
खबर है कि आरजेडी को 18 से 20 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें, आरएलएसपी को तीन, जितेन मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को दो सीटें, विकासशील इंसान पार्टी को दो सीटें देने पर विचार हुआ है. लेकिन कुछ सीटों पर खींचतान जारी है. दरभंगा सीट से कौन लड़ेगा इस पर रहस्य बना हुआ है.
विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी ने कहा दरभंगा से कीर्ति लड़ेंगे या मैं लडूंगा ये महागठबंधन तय करेगा. शरद यादव के प्रतिनिधि अर्जुन राय ने कहा कि शरद यादव मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे, यह फाइनल हो गया है.
संकेत हैं कि इसी हफ्ते ऐसी अड़चनों को दूर कर लिया जाएगा और महागठबंधन मैं सीटों के बंटवारे का फाइनल ऐलान पटना मैं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं