- मोदी सरकार में मंत्री हैं अनुप्रिया पटेल
- चुनाव से पहले एनडीए छोड़ सकती है अनुप्रिया की पार्टी
- सूत्रों के मुताबिक उनकी प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है
देश में आगामी महीनों में होने वाले आम चुनावों से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने इसके संकेत दिए हैं कि पार्टी अब अपना रास्ता खुद चुनेगी. पार्टी 28 फरवरी को तय करेगी कि एनडीए में रहना है या नहीं. बताया जा रहा है कि अपना दल के नेता प्रियंका गांधी के भी संपर्क में हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अहमद पटेल से उनकी मुलाकात भी हुई है. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के अपना दल ने 28 तारीख को अपने सभी पार्टी पदाधिकारियों और बड़े नेताओं की लखनऊ में बैठक बुलाई है. इसी बैठक में आगे का फैसला लिया जाएगा. पार्टी का कहना है कि सभी विकल्प खुले हुए हैं और 28 को ही अंतिम फैसला किया जाएगा. पार्टी के मुताबिक उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम बीजेपी की ओर से नहीं उठाए गए, जबकि ओमप्रकाश राजभर को पूरा सम्मान देते हुए उनकी हर बात को तवज्जो दी गई.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि अपना दल यूपी में मंत्रिपद चाहता है. साथ ही पार्टी की मांग है कि उसे सरकारी कार्यक्रमों में अहमियत भी मिले. आपको बता दें कि इससे पहले भी अपना दल ने बीजेपी को दो टूक कहा है कि या तो वे अपने सहयोगियों के साथ व्यवहार सुधारें या तो पार्टी 'कोई भी निर्णय' ले सकती है. अपना दल-सोनेलाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने लखनऊ में कहा कि, ‘उनकी पार्टी वर्ष 2014 से भाजपा के साथ गठबंधन में है और पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन का पालन कर रही है, लेकिन यूपी में उसे बीजेपी ने उचित सम्मान नहीं दिया. आशीष पटेल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा ‘भाजपा अपना व्यवहार बदले, वरना हमारी नेता (अनुप्रिया पटेल) कोई भी निर्णय ले सकती हैं. शेर को जगाइये मत. यह शेर आपके पीछे चल रहा है, इसे हिंसक मत बनाइये. हमारी नेता जो भी निर्णय लेंगी, पूरी पार्टी उसका समर्थन करेगी‘.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं