विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2017

हार्पर कॉलिन्स ने भारत में 25 साल किए पूरे, जेएलएफ में मनेगा उत्‍सव

हार्पर कॉलिन्स ने भारत में 25 साल किए पूरे, जेएलएफ में मनेगा उत्‍सव
प्रकाशन क्षेत्र की कंपनी हार्पर कॉलिन्स को इस साल भारत में परिचालन करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. इस बात का उत्सव मनाने के लिए कंपनी ने कई प्रकार के प्रचार अभियान शुरू किए हैं.

इस उत्सव की शुरुआत जयपुर में चल रहे साहित्योत्सव के दौरान हुई है. जयपुर साहित्‍य महोत्‍सव को भी इस वर्ष 10 साल पूरे हो गए हैं. हार्पर कॉलिन्स इंडिया, हार्पर कॉलिन्स वर्ल्डवाइड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है और इसने भारत में 1992 में अपना परिचालन शुरू किया था.

प्रचार अभियानों के तहत कंपनी ने जयपुर साहित्योत्सव में ‘हॉप ऑन हॉप ऑफ’ बसों का प्रबंध किया है, जो समारोह में लेखकों इत्यादि को आने-जाने की सेवा प्रदान कर रही है. इसके अलावा एक वीडियो भी कंपनी ने जारी किया है जो किताबों और पाठकों के रिश्ते को बयान करती है.

कंपनी के भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनंत पदमनाभन ने कहा कि भारत में इस साल हमें 25 और विश्व में 200 साल हो गए हैं.

इनपुट भाषा से

यहां पढ़ें साहित्‍य से जुड़ी और खबरें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HarperCollins Publishers, World Leading Book Publisher, HarperCollins India, JLF, Jaipur Literature Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com