- मेट्रो में 'बुक्स ऑन द दिल्ली मेट्रो' वायरल होगी!
- लोग मुफ्त में यात्रियों के लिए मेट्रो परिसर, कोच में किताबें रख रहे हैं.
- दूसरा भी इसे पढ़कर आनंद उठाए तो आप दिल्ली मेट्रो में किताब रख सकते हैं.
दिल्ली मेट्रो से यात्रा करनेवाले लोगों को यहां स्टिकर लगी किताबों को देखकर अचंभा हो सकता है. स्टिकर पर आपको 'टेक दिस बुक विद यू, रीड इट एंड रिटर्न इट फॉर समवन एल्स टू जॉय' लिखा हुआ मिल सकता है. दिल्ली के रहने वाले दंपति श्रुति शर्मा और तरण चौहान को लगता है कि मेट्रो में उनकी 'बुक्स ऑन द दिल्ली मेट्रो' वायरल होगी. किताब प्रेमी अब मुफ्त में यात्रियों के लिए मेट्रो परिसर और मेट्रो कोच में किताबें रख रहे हैं.
प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया भी किताब पढ़ने के आनंद को लोगों के बीच फैलाने के लिए इस प्रयास में शामिल हो गया है. श्रुति, हैरी पॉटर की कलाकार एमा वाटसन के 'बुक्स ऑन द अंडरग्राउंड' प्रयास से काफी प्रभावित हैं. 'बुक्स ऑन द दिल्ली मेट्रो' के नाम से फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज भी है.
इस प्रयास के तहत अगर आपको कोई किताब पसंद है और आप चाहते हैं कि दूसरा भी इसे पढ़कर आनंद उठाए तो आप दिल्ली मेट्रो में किताब रख सकते हैं.
इनपुट भाषा से

लेखक के बारे में
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Metro, Books On Subways, Books On The Delhi Metro, Books In Trains, BODM, Books On The Move