Fitness: ज्यादातर खराब पोश्चर के कारण गर्दन का दर्द होता है. गर्दन का दर्द मसल्स में एक्स्ट्रा टेंशन या दबाव के कारण होने लगता है. एक्सरसाइज करने पर तेजी से इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. बहुत से लोगों को गलत तरह से बैठने, लेटने या सोने पर गर्दन का दर्द (Neck Pain) सताने लगता है. ऐसे में यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) के बताए कुछ एक्सरसाइज बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. यास्मीन कराचीवाला सेलेब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और करीना कपूर की फिटनेस ट्रेनर रह चुकी हैं. यास्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में वीडियो शेयर किया है जिसमें वे गर्दन का दर्द दूर करने के लिए एक्सरसाइज बता रही हैं.
Kishwer Merchant के पास हैं ये 5 महंगे लग्जरी बैग्स, किसी की कीमत है डेढ़ लाख तो कोई 2 लाख के पार
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
गर्दन का दर्द दूर करने के लिए एक्सरसाइज | Exercises For Neck Pain Relief
यास्मीन ने गर्दन का दर्द दूर करने के लिए 2 एक्सरसाइज बताई हैं जिनसे बार-बार होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है. यास्मीन का कहना है कि इन एक्सरसाइज को आपको 4-4 बार गर्दन के दोनों तरफ से करना होगा.
एक्सपर्ट का बताया यह HD ग्लो मास्क चेहरे को बना देता है बेदाग, बस 3 चीजें मिलाकर ही हो जाएगा तैयार
टेलेस्कॉप
इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर एक तरफ सिर करके लेट जाएं. अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर रखें और हिप्स के बिल्कुल सामने लेकर आएं. आपकी पीठ सामान्य हो और सिर के नीचे तकिया या कुछ और सपोर्ट में रखें. इसके बाद आपको अपने दोनों हाथ सामने की तरफ कंधों से बिल्कुल सीध में लाने हैं. अपने ऊपर वाले हाथ को उठाएं और शरीर के पीछे की तरफ ले जाकर जमीन पर रखें. इसके बाद हाथ उठाकर वापस पहले वाली मुद्रा (Pose) में लाएं. ध्यान रहे आपकी हिप्स ना हिलें और नजर भी सामने की तरफ रहे. 4 बार इस तरफ से और 4 बार दूसरी तरफ मुड़कर इस एक्सरसाइज को करें.
पिनव्हीलपिनव्हील एक्सरसाइज (Pinwheel Exercise) को करने के लिए अपनी पहली वाली मुद्रा में ही लेटे रहें. अपने हाथ से गोला बनाते हुए इसे जमीन से सिर के पास से लेकर जाएं और पीछे तक हाथ घुमाएं. इस एक्सरसाइज को 4 बार इस तरह से और 4 बार दूसरी तरफ घूमकर करें. गर्दन के दर्द में आराम महसूस होने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं