Skin Care: पार्लर जाकर फेशियल कराने की बहुत सी महिलाओं की इच्छा होती है. लेकिन, फेशियल महंगे भी होते हैं और हर हफ्ते नहीं कराए जा सकते. इसके बजाय आप घर पर ही फेशियल जैसा ग्लो पाने के लिए हर हफ्ते फेस मास्क लगा सकती हैं. यहां एक्सपर्ट का बताया एक ऐसा ही फेस मास्क (Face Mask) बनाने का तरीका दिया जा रहा है जिसे लगाने पर स्किन पर एच डी ग्लो आ जाता है. सबसे अच्छी बात है कि यह फेस मास्क एकदम किफायती है और इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होती है. तो बिना देरी किए आप भी जान लीजिए इस कमाल के फेस मास्क को घर पर बनाकर लगाने का तरीका.
मुल्तानी मिट्टी से बने ये 6 फेस पैक्स स्किन से चिकनाहट, डेड स्किन और दाग-धब्बों का कर देंगे सफाया
बेदाग त्वचा के लिए एचडी ग्लो फेस मास्क | HD Glow Face Mask For Spotless Skin
इंस्टाग्राम पर स्किन एक्सपर्ट गगन सिद्धू का अपना अकाउंट है. गगन सिद्दू कॉस्मोटॉलिजिस्ट भी हैं और डाइटीशियन भी. गगन अपने अकाउंट पर अक्सर ही स्किन केयर टिप्स ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं. ऐसे ही एक वीडियो में गगन ने एचडी ग्लो फेस मास्क बनाने का तरीका बताया है. इस फेस मास्क को बनाना आसान है और गगन के अनुसार इसे लगाने पर चेहरे पर बेदाग निखार भी आ जाता है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
फेस मास्क बनाने के लिए आपको चीनी, मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder) और कॉफी की जरूरत होगी. तीनों चीजों को एकसाथ गुलाबजल या फिर पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें. इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.
गगन के अनुसार, इस फेस मास्क में मोरिंगा का इस्तेमाल किया गया है. मोरिंगा एक जड़ है जिसके सेवन की सलाह आमतौर पर डाइटीशियन देते हैं. यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है और चेहरे के लिए भी अच्छा होता है. इस फेस मास्क की मुख्य सामग्री की तरह यह काम करता है. कॉफी (Coffee) की बात करें तो यह एक अच्छा एक्सफोलिएटर है जो स्किन पर एंटी-स्पॉट, एंटी-पिग्मेंट और एंटी-डार्क सर्कल का काम करती है. इसके अलावा इस फेस मास्क में चीनी (Sugar) का इस्तेमाल हुआ है जो स्क्रब के लिए परफेक्ट साबित होता है.
आप भी घर पर गगन के बताए इस फेस मास्क को बनाकर लगा सकती हैं और पा सकती हैं, कोमल, निखरी और मुलायम त्वचा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं