Celebrity Fashion: किश्वर मर्चेंट टीवी जगत की जानीमानी अदाकारा हैं. किश्वर कुतुंब, कसौटी जिंदगी की, काव्यांजली, प्यार की एक कहानी और मिले जब हम तुम जैसे अनेक मशहूर सीरियल्स और शोज में नजर आ चुकी हैं. हाल ही में किश्वर (Kishwer Merchant) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने लग्जरी बैग्स का कलेक्शन दिखा रही हैं. किश्वर के ये बैग्स उनके फेवरेट ट्रेवल बैग्स हैं जिन्हें वे अलग-अलग तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल करती हैं. लग्जरी बैग्स (Luxury Bags) वो बैग होते हैं जिनकी कीमत लाखों में होती है और जिन्हें बड़े इंटरनैशनल ब्रांड्स बनाते हैं. चलिए देखते हैं किश्वर के कलेक्शन में कौन-कौनसे ट्रेंडी लग्जरी बैग्स हैं.
किश्वर के लग्जरी बैग्स
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
किश्वर के कलेक्शन का पहला लग्जरी बैग है ब्रांड गुच्ची का बैग. यह किश्वर का सबसे पहला लग्जरी बैग था. यह देखने में बड़ा है और इसमें बहुत सा सामान भी आ जाता है. बैग की बनावट टोट (Tote Bag) वाली है और इसकी कीमत एक से डेढ़ लाख के बीच है.
केट स्पेड बैगब्रांड केट स्पेड के बैग्स ट्रेंडी भी होते हैं और देखने में बेहद स्टाइलिश भी. किश्वर के पास भी केट स्पेड का ऐसा ही एक बैग है. इस बैग का रंग लाल है जिसपर ब्लैक और वाइट स्ट्राइप्स है. बैग के हैंडल के अलावा इसमें क्रॉस-बॉडी बेल्ट भी है. किश्वर का कहना है कि यह कैजुअल जींस टॉप के साथ भी बेहद अच्छा लगेगा.
बरबेरी बैगकिश्वर के बैग्स कलेक्शन (Bags Collection) में बरबरी का बैग भी है. इस बैग का रंग वाइट है और इसपर ब्राउन से डिटेलिंग है. ब्रैग का हैंडल भी ब्राउन रंग का है. यह बैग देखने में बेहद क्लासी और एलिगेंट है. बैग की कीमत कई वेबसाइट्स पर 1 लाख 19 हजार के करीब है.
डॉल्ची एंड गबाना बैगकिश्वर को डॉल्ची एंड गबाना का हैंडबैग उन्होंने दुबई से लिया था. इस बैग का कलर ब्राइट यैलो है. इस बैग का स्ट्रक्चर भी थिक है और यह किसी भी डल आउटफिट को भी स्टाइलिश बना सकता है. इस बैग की कीमत 80 हजार से ज्यादा है.
फेंडीब्रांड फेंडी (Fendi) का बैग भी किश्वर के पास है. इस बैग का रंग भी वाइट है और इसका हैंडल प्रिंटेड है. यह स्ट्रक्चर्ड बैग देखने में नाजुक लग सकता है लेकिन यह सोलिड है. इस बैग की कीमत ढाई लाख के करीब है.
किश्वर का कहना है कि उनके कलेक्शन में अब भी कई बैग्स की कमी है. उनकी इच्छा है कि वे ऐसे ही और भी बैग्स खरीदें.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं