अरंडी का तेल (Castor oil) एक ऐसी चीज है जो स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने, रूखी त्वचा को नमी देने, भौहों को घना बनाने और स्कैल्प की देखभाल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके अलावा स्किन के लिए अरंडी का तेल बहुत असरदार होता है. चलिए आपको बताते हैं स्किन और बालों के लिए कैस्टर ऑयल के 5 फायदे और अरंडी तेल का इस्तेमाल कैसे करें.
अरंडी का तेल कैसे बनाएं
अगर ,आप जल्दी से घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट करना चाहते हैं, तो बाजार में मिलने वाले कैस्टर ऑयल यानी अरंडी तेल का इस्तेमाल करें. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच बादाम, नारियल या जोजोबा ऑयल, एक साफ कटोरी और कॉटन पैड या साफ एप्लीकेटर आदि चीजों की आवश्यकता पड़ेगी. अरंडी तेल को एक साफ बाउल में डालें, इसमें बराबर मात्रा में बादाम, नारियल या जोजोबा ऑयल मिलाएं, जो आप इस्तेमाल करना चाहते हैं मिलाएं. दोनों तेलों को बाउल में अच्छी तरह मिलाएं और फिर लगाएं. इसे कुछ समय के लिए रहने दें और धो लें.
मुंहासों से राहत
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए मुंहासों की समस्या होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, रातभर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें. इस तेल को लगाने से मुंहासों के राहत मिल सकती है.
बालों के फायदेमंद
अगर, आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो कैस्टर ऑयल फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद राइसिनोलिक एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसकी मसाज से बालों की ग्रोथ को बढ़ सकती है. इसके साथ ही बाल चमकदार बने रहेंगे.
बाल का झड़ना कम होगा
बाल झड़ना एक आम समस्या है. कैस्टर ऑयल से सिर की मालिश करने पर बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं, जिससे हेयर फॉल कम करने में मदद मिलती है. अरंडी तेल के इस्तेमाल से बाल झड़ना कम हो सकते हैं.
रूखी स्किन के लिए फायदेमंद
अगर, आपकी स्किन रूखी और बेजान हो गई है, तो कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल अच्छा रहेगा. इसका इस्तेमाल फटी एड़ियों, सूखी हथेलियों और ड्राई स्किन की समस्या में किया जा सकता है.
झुर्रियों को कम करने में मददगार
कैस्टर ऑयल को झुर्रियों की देखभाल के लिए भी उपयोगी माना जाता है. यह त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा अधिक टाइट और हेल्दी दिख सकती है. झुर्रियों वाली जगह पर रात में कैस्टर ऑयल लगाएं और सुबह चेहरा धो लें.
यह भी पढ़ें:- अरंडी या नारियल का तेल, सर्दियों में बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल अच्छा है?
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं