हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है. इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को बहुत शुभ माना गया है. खासतौर पर खरीदारी, नए काम की शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए यह समय अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं 29 नवंबर का पूरा पंचांग और दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त.
आज की तिथि और नक्षत्र
29 नवंबर को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जो सुबह 3 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 30 नवंबर की रात 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 1 दिसंबर की रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. इस दिन सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 30 नवंबर की सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
रविवार को बन रहे हैं दो शुभ योग29 नवंबर को रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहा है. दोनों योग सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेंगे. रवि पुष्य योग रविवार और पुष्य नक्षत्र के मिलने से बनता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस योग में सोना, चांदी, वाहन और दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. वहीं, सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए शुभ कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है.
आज का शुभ मुहूर्त29 नवंबर को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय होता है.
इसके बाद सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
- रविवार को राहुकाल शाम 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.
- यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक
- कुलिक काल दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
- इसके अलावा दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
- वर्ज्यम् का समय रात 11 बजकर 5 मिनट से 30 नवंबर की रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.
इन समय में कोई भी नया और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय29 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा. चंद्रोदय रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा. चंद्रास्त 30 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर होगा. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा पूरे दिन और रात कर्क राशि में संचार करेंगे. दिन में शाम 5 बजकर 8 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. इसके बाद इंद्र योग शुरू होगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं