- आंखें कई दिक्कतों के कारण हो जाती हैं कमजोर,
- आंखों के लिए योगासन आते हैं काम.
- ऑफिस में भी कुछ एक्सरसाइज करना है आसान.
Yoga For Eyes: आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं और फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं. दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिससे आंखों में दर्द, पानी निकलना, ज्यादा देर तक पढ़ने या ध्यानकेंद्रित करने से सिर में दर्द शुरू हो जाना और आंखों की रोशनी कम होना कुछ आम दिक्कते हैं. आंखों की रोशनी (Eyesight) की बात की जाए तो एक बार रोशनी कम होती है तो बढ़ने में खासा परेशानी होती है. हालांकि, सही जीवनशैली और आंखों का ख्याल रखने (Eye Care) से रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता. कुछ ऐसे योगासन (Yoga Poses) भी हैं जो आंखो के लिए अच्छे साबित होते हैं. इन्हें रोजाना किया जा सकता है.
Uric Acid को कम करने के लिए डाइट में शामिल की जा सकती हैं ये 5 चीजें, जोड़ों की सूजन भी होगी दूर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन | Yoga Poses For Better Eyesight
त्राटक
त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है जिसे आंखों के लिए किया जाता है. इस एक्सरसाइज (Exercise) को करने के लिए किसी खास वस्तु पर टकटकी लगाए देखना होता है. आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उस वस्तु पर होना चाहिए. इसे रोजाना एक तय सीमित समय तक किया जाता है.
आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों की मूवमेंट (Eye Movement) बेहतर होती है और आंखों की रोशनी में सुधार की संभावना बढ़ती है. इस एक्सरसाइज का भी समय निर्धारित कर इसे किया जा सकता है.
सुखासन की मुद्रा में बैठने के बाद इस योगासन को किया जाता है. यह सांस लेने की योगा है जिसका असर फेफड़ों, कानों, नाक और आंखों (Eyes) पर होता है. इसे करने के लिए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठें. इसके बाद शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें.
यह सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है. इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करके उन्हें आराम दें और सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करें. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता है.
अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें. इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है. इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करें.
लगातार पतले हो रहे बालों के लिए रामबाण साबित होती हैं ये 3 चीजें, Thin Hair की दूर होगी दिक्कत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं