- इन फलों से बढ़ सकता है ब्लड शुगर.
- खानपान में इन्हें नहीं करना चाहिए शामिल.
- परहेज करना है जरूरी.
Diabetes Diet: डायबिटीज की डाइट में आमतौर पर उन चीजों को शामिल किया जाता है जिनमें शुगर कंटेंट कम हो और जो शरीर का बल्ड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) ना बढ़ाएं. बात जब फलों की आती है तो मामला थोड़ा सा बदल जाता है. सामान्यतौर पर अधिकतर फल मीठे ही होते हैं. ऐसे में देखा जाता है कि शरीर के लिए हेल्दी शुगर वाले कौनसे फल हैं और अनहेल्दी शुगर वाले कौनसे. यहां ऐसे कुछ फलों (Fruits) की सूची दी गई है जिनमें शुगर का लेवल ज्यादा होता है और इन्हें खाने पर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. इसीलिए इनसे आमतौर पर परहेज करने की सलाह दी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डायबिटीज में परहेज करने वाले फल | Fruits To Avoid In Diabetes
अनानास
अनानास का एक टुकड़ा खाते ही साफ हो जाता है कि इसमें चीनी जरूरत से ज्यादा होती है. डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को इस चलते इस फल को ना खाने की सलाह दी जाती है. बता दें कि एक कप अनानास में ही लगभग 16 ग्राम तक शुगर पाई जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि इसे खाने की क्रेविंग्स पर रोक लगा ली जाए.
स्वाद में लाजवाब चेरीज को खाने में मजा तो खूब आता है लेकिन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में भी यह कुछ कम नहीं है. चेरीज खाने के बाद डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल रॉकेट की तरह ऊपर जा सकता है, इसलिए इस फल से परहेज जरूरी है.
आपको शायद जानकर हैरानी होगी लेकिन लीची (lychee) के एक कप में ही 29 ग्राम तक चीनी होती है. लीची जैसे टेस्टी फल से दूरी बनाकर रखना मुश्किल लग सकता है लेकिन इसे खाना डायबिटीज मरीजों के लिए सेहत से समझौता साबित हो सकता है.
लीची की ही तरह एक कप अंजीर में 29 ग्राम तक शुगर की मात्रा होती है. इस पोषक तत्वों से भरे फल को डायबिटीज के मरीजों को खाने की सलाह इसके हाई शुगर कंटेंट के कारण ही नहीं दी जाती. आपको भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपनी डायबिटीज की डाइट में अंजीर को शामिल ना करें.
डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर आम (Mango) ना खाने या फिर सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. एक कप आम में शुगर की 23 ग्राम तक मात्रा होती है. हाई ब्लड शुगर के मरीजों को इस तथ्य को ध्याम में रखकर अपनी आम खाने की इच्छा को थोड़ा थाम लेना जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
लंबे समय तक चाहते हैं जीना तो जान लीजिए इसपर क्या कहता है विज्ञान, जल्दी नहीं आएगा आपका बुढ़ापा
कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी 'फोन भूत' के प्रमोशन में आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं