Fitness Mistakes: जब व्यक्ति किसी फिटनेस रूटीन को फॉलो करता है या प्रोपर वर्कआउट करने लगता है तो उसे उठने से सोने तक हर बात का ध्यान रखना जरूरी होता है. छोटी गलतियां भी फिट होने की राह में बड़ी अड़चन बन सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इन छोटी-मोटी गलतियों (Mistakes) को करने से बचें और चाहे वजन घटाना (Weight Loss) हो या फिर बॉडी बनाना, आपको ज्यादा मुश्किलों का सामना ना करना पड़े. आइए जानें फिटनेस और वर्कआउट से जुड़ी ये गलतियां कौनसी हैं.
सामान्य वर्कआउट मिस्टेक्स | Common Workout Mistakes
गलत फोर्म ज्यादातर घर पर वर्कआउट (Workout) करने वाले लोग यह गलती कर बैठते हैं. प्रोपर और सही फोर्म में वर्कआउट ना करने से आप मेहनत तो पूरी करते हैं लेकिन उसका असर आपको देखने को नहीं मिलता. इस चलते यह जरूरी हो जाता है कि आप किसी ट्रेनर या फिटनेस एक्सपर्ट की मदद लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप वॉर्म-अप भी कर लें. इससे आपका शरीर हल्का महसूस होगा और एक्सरसाइज (Exercise) के दौरान अकड़न नहीं होगी. इसी तरह एक्सरसाइज के बाद कूल डाउन होना भी जरूरी है.
खुद को आराम ना देनाएक्सरसाइज के लिए मोटिवेटेड फील करना और हर वक्त एक्शन के लिए तैयार रहना सही है लेकिन खुद को आराम देना भी जरूरी है. ऐसा ना करने पर आपका शरीर बर्नआउट फील करेगा और बाद में चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाएगा. वर्कआउट के बाद पूरा आराम जरूर लें.
ओवर ट्रेनिंग
किसी प्रेशर में या खुद को प्रूफ करने की चाह में ओवर ट्रेनिंग ना करें. इससे आप एक तरह से अपने शरीर पर अत्यचार ही कर रहे हैं. उतनी ही ट्रेनिंग करें जितना क्षमता में हो ताकि आप लंबे समय तक अपने गोल्स को पूरा करने के लिए वर्कआउट कर सकें.
शरीर के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना और एक्टिव रहना है उतना ही जरूरी पूरी नींद लेना भी है. पूरी नींद लेने पर आपको अगले दिन एक्सरसाइज करने की एनर्जी मिलती है. आधी अधूरी नींद से आप हर समय थकावट महसूस कर सकते हैं.
अगर आप रोजाना एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन फिर भी खानपान पर ध्यान नहीं देते तो यह एक गलती हो सकती है. खानपान पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है जितना रोजाना सही तरह से एक्सरसाइज करना है. प्रोपर डाइट लें और बाहर के जंक फूड से परहेज भी करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी 'फोन भूत' के प्रमोशन में आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं