Lifestyle Tips: ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो लंबे समय तक जवान नहीं रहना चाहेगा. लंबे समय तक जवान (Young) रहने का मतलब है कि आपकी उम्र भी लंबी होगी और आप सामान्य लोगों से ज्यादा जी सकेंगे. लेकिन, यह किस तरह से संभव है खुद विज्ञान बताता है. सर्कुलेशन जर्नल में पब्लिश्ड एक स्टडी में इस बात की चर्चा की गई कि लंबी उम्र (Long Life) जीने के लिए किस तरह का लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए. आप भी जानिए वैज्ञानिकों के बताए ये टिप्स.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लंबे समय तक जवां कैसे रहें | How To Live Young For A Long Time
अच्छी डाइट लेना
डाइट का लंबी उम्र से पुराना रिश्ता है. खानपान अच्छा होगा तो आप की सेहत खुदबखुद अच्छी रहेगी. अपने खानपान (Diet) में अनाज, फाइबर, मछली, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सेवन करें. अगर आप एकदम प्रोपर अच्छी डाइट नहीं ले पा रहे हैं तो जितना आपसे सेहतमंद खाया जा रहा है उतना खाएं. 2017 की एक रिसर्च में बताया गया कि जिन लोगों ने 12 साल के अंतराल में 20 प्रतिशत भी अच्छा खाया उनकी जल्दी मृत्यु की संभावना 17 प्रतिशत तक कम हो गई.
शरीर का पतला या मोटा होना नहीं बल्कि उम्र और हाइट के हिसाब से शरीर का वजन होना अनिवार्य है. हेल्दी बॉडी वेट होने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना कम हो जाती है. बीमारियों का खतरा कम होने का अर्थ है कि आपकी सेहत सही रहेगी और अच्छी सेहत ही लंबी उम्र की कुंजी है.
यह बेहद जरूरी है कि आप एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करें. इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercise) करना भी जरूरी है. एक्सरसाइज करने से शरीर तो फिट रहता ही है मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है. एक हफ्ते में 75 मिनट तक कार्डियो या फिर 150 मिनट तक एक्सरसाइज करना सही रहता है.
धुम्रपान करने से फेफड़ों को कई ज्यादा नुकसान पहुंचता है. इससे लंबे समय तक जीना तो दूर जो रही-सही उम्र पर भी सवालिया निशान लग सकते हैं. इस चलते स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए धुम्रपान से दूरी जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी 'फोन भूत' के प्रमोशन में आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं