Churna for Diabetes: डायबिटीज आज के समय में तेजी से बढ़ती बीमारी बन चुकी है, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है. चिंता की बात यह है कि डायबिटीज का कोई सटीक इलाज भी नहीं है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लाइफस्टाइल में सुधार कर और खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर डायबिटीज पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है. यहां हम आपको एक ऐसी ही खास चीज के बारे में बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे किस तरह इसका सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये पाउडर
इस खास पाउडर के बारे में फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है. डॉक्टर जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताते हैं, 'डायबिटीज के पेशेंट्स को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने की जरूत होती है. वहीं, आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दालचीनी (Cinnamon) को बेहद फायदेमंद बताते हैं. ऐसे में आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.
कैसे पहुंचाती है फायदा?- इस सवाल को लेकर डॉक्टर बताते हैं, दालचीनी में सिन्नामेल्डिहाइड जैसे सक्रिय यौगिक मौजूद होते हैं, जो शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं. इससे बॉडी सेल्स ग्लूकोज को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाती हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
- इसके अलावा, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि दालचीनी में अल्फा-ग्लूकोसिडेस अवरोधक (alpha-glucosidase inhibitor) गुण होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं, जिससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में अचानक बढ़ता नहीं है. इस तरह दालचीनी का सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.
½ चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं. डॉक्टर के मुताबिक, इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल रखने में मदद करेगा.
इन बातों का रखें ध्यान- डॉक्टर जैदी शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए Ceylon दालचीनी खाने और Cassia दालचीनी से बचने की सलाह देते हैं. Cassia दालचीनी का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है.
- वहीं, अगर आप पहले से ही कोई दवाएं ले रहे हैं, तो दालचीनी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं