Vitamin E Capsule for skin: हर किसी का सपना होता है कि उनकी स्किन पर हमेशा एक ग्लो बरकरार रहे, स्किन साफ और हेल्दी दिखे. इसके लिए लोग कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इन्हीं तरीकों में से एक है विटामिन E के कैप्सूल खाना. विटामिन ई को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में लोग विटामिन E के कैप्सूल खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो इन कैप्सूल के सेवन से पहले कुछ खास बातों को जान लेना जरूरी है. आइए स्किन एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस बारे में-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, 'विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है. यह त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम कर सकता है. इससे अलग यह बालों, नाखूनों, आंखों, मस्तिष्क, हृदय और लिवर के लिए भी फायदेमंद है. हालांकि, इन तमाम फायदों को पाने के लिए विटामिन ई को सही तरीके से खाना जरूरी है.
कैसे खाएं वि विटामिन E केप्सूल?डर्मेटोलॉजिस्ट हर बार हैवी फैट मील के साथ विटामिन E केप्सूल लेने की सलाह देती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन E एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, ऐसे में फैट रिच फूड के साथ लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है और स्किन को इसके बेहतर फायदे मिलते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर परवंदा बताती हैं, विटामिन E की अधिक मात्रा (एक दिन में 400 IU या उससे अधिक) लेने से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है. खासकर अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली कोई दवाएं ले रहे हैं. इसलिए अगर आप किसी भी प्रकार की दवा ले रहे हैं या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो विटामिन E का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
- वहीं, अगर आप सप्लीमेंट्स से बचना चाहते हैं, तो विटामिन E के नेचुरल सोर्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
- इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट बादाम खाने की सलाह देती हैं. 100 ग्राम में बादाम में लगभग 25.63 मिलीग्राम विटामिन E होता है.
- आप मूंगफली खा सकते हैं. 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 4.93 मिलीग्राम विटामिन E होता है.
- इससे अलग आर सूरजमुखी के बीजों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज में लगभग 35.17 मिलीग्राम विटामिन E होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं