नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइल तस्वीर
कोलकाता:
कोलकाता में अपने पैतृक आवास से 1941 में जिस कार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों को चकमा देकर नजरबंदी से भागे थे, उसकी मरम्मत की गई है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
नेताजी के भतीजे शिशिर कुमार बोस की पत्नी कृष्णा बोस ने बताया कि 1937 में बनी जर्मन वांडरर सेडान को ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने 1941 का रूप दिया है. अब यह शानदार तरीके से फर्राटा भरने की स्थिति में है.
पूर्व लोकसभा सदस्य ने कहा, 'राष्ट्रपति बुधवार को कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसकी टेस्ट ड्राइव मेरे पति डॉ शिशिर बोस ने 1978 में एक जापानी न्यूज चैनल की शूटिंग के लिए की थी. दरअसल, इस कार को नेताजी रिसर्च ब्यूरो को हमारे परिवार ने 1958 में तोहफे के रूप में दे दिया था और उसे वहां लोगों के देखने के लिए रखा गया था.' कृष्णा बोस ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने 1957 तक इस कार की सवारी की थी.
उन्होंने बताया कि चूंकि कार अच्छी हालत में थी, इसलिए हमारा परिवार और नेताजी रिसर्च ब्यूरो इसे 1941 का रूप देना चाहते थे. उसी साल नेताजी को शिशिर कुमार बोस जनवरी महीने में कोलकाता से गोमो ले गए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुभाष चंद्र बोस, नेताजी की कार, कोलकाता, प्रणब मुखर्जी, Subhas Chandra Bose, Netaji Car, Kolkata, Pranab Mukherjee