विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2016

ममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में श्रम संगठनों को दो सितंबर को बंद की इजाजत नहीं

ममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में श्रम संगठनों को दो सितंबर को बंद की इजाजत नहीं
ममता बनर्जी.
  • वाहन और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया तो कड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली जाकर अपना विरोध जताने के लिए धरना दे सकते हैं संगठन
  • केन्द्र की राजग सरकार की नीतियों के खिलाफ बंद का आह्वान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: केन्द्रीय श्रम संगठनों को कड़ा संदेश देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उनकी सरकार दो सितंबर को राज्य में किसी बंद की अनुमति नहीं देगी. दरअसल, इन संगठनों ने दो सितंबर को आम हड़ताल का आह्वान किया है.

ममता ने यहां उनकी पार्टी की छात्र शाखा की एक बैठक में कहा, ‘‘हम दो सितंबर को राज्य में किसी तरह के बंद को अनुमति नहीं देंगे. हम हर चीज खुली रखेंगे. वाहन चलेंगे और दुकानें खुलेंगी. अगर वाहन और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. हम मुआवजा भी देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे (केन्द्रीय श्रम संगठन) चाहते हैं तो वे दिल्ली जाकर अपना विरोध जताने के लिए धरना दे सकते हैं.’’

संगठनों ने केन्द्र की राजग सरकार की ‘‘जनविरोधी, राष्ट्रविरोधी और मजदूर विरोधी’’ नीतियों के विरोध में दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रम संगठन, 2 सितंबर को बंद, पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बंद की इजाजत नहीं, Trade Unions Strike, Off On 2 September, CM Mamata Banerjee, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com