विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2016

सीसीटीवी में कैद संवेदनहीनता : टैम्पो ने उड़ाया, सड़क पर तड़पता रहा साइकिल सवार, किसी ने नहीं की मदद

सीसीटीवी में कैद संवेदनहीनता : टैम्पो ने उड़ाया, सड़क पर तड़पता रहा साइकिल सवार, किसी ने नहीं की मदद
कोलकाता: अभी उड़ीसा में सरकारी संवेदनहीनता का मामला सुर्खियों से हटा भी नहीं था कि अब पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी दिल को छलनी कर देने वाला इसी तरह का एक नज़ारा सीसीटीवी में कैद हो गया है.

दरअसल, 55-वर्षीय धीरेन सुबह 6 बजे अपनी साइकिल पर काम के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में एक टैम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद वह आधा घंटे तक चलती सड़क पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया, और आखिरकार पुलिस ने जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया, उनकी जान बचाने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं.

----- ----- ----- -----
देखें वीडियो
----- ----- ----- -----


वारदात की जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि धीरेन हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक तड़पते रहे, और लोग उनके आसपास से उन्हें देखते हुए गुज़र रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली. आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई, और उन्होंने घायल धीरेन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, अगर धीरेन को वक्त पर इलाज मुहैया करा दिया जाता, तो उन्हें बचाया जा सकता था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुर्घटना में घायल, हावड़ा में हादसा, हादसे में मौत, सीसीटीवी में कैद हादसा, कैमरे में कैद, टैम्पो ने उड़ाया, Injured In Accident, Mishap In Howrah, Accident Caught On CCTV, Caught On Camera, Tempo Hits Cyclist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com