प्रतीकात्मक तस्वीर
- फिल्मों-धारावाहिकों में काम दिलाने के बहाने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
- मॉडल का आरोप है कि अनिकेत ने उसकी निजी तस्वीरें ले ली थीं
- निजी तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी का भी आरोप
कोलकाता:
कोलकाता के टॉलीगंज निवासी एक्टर व फोटोग्राफर को एक मॉडल से बलात्कार और ब्लैकमेल करने में उसकी कथित संलिप्तता के लिए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय अनिकेत दा को मॉडल की शिकायत के आधार पर दक्षिण कोलकाता स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. मॉडल ने अनिकेत पर उससे बलात्कार करने और उसके बाद उसकी तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.
मॉडल की आयु 20 से 25 वर्ष के करीब है. मॉडल ने रिजेंट पार्क पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज करायी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अनिकेत ने फिल्मों और धारावाहिकों में काम दिलाने के बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाए.
मॉडल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि अनिकेत ने उसकी निजी तस्वीरें ले ली थीं. मॉडल ने कहा कि जब भी वह उससे वादे के अनुसार काम दिलाने की मांग करती, आरोपी उसे धमकी देता था कि वह उन तस्वीरों को इंटरनेट पर डाल देगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कोलकाता, टॉलीगंज, एक्टर, मॉडल से बलात्कार, ब्लैकमेल, Actor, Photographer, Rape, Blackmail, Kolkata, अनिकेत दा, Aniket Da