कोलकाता : 12 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, आरोपी अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
कोलकाता:
कोलकाता के पार्क सर्कस फ्लाइओवर एरिया में 12 साल की लड़की को अगवाकर गैंगरेप करने और फिर मर्डर कर देने का मामला सामने आया है. इस मामले में दो कैब ड्राइवर आरोपी हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
खबर है कि बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर रहती थी. आरोप है कि उसे बुधवार सुबह पांच बजे अगवा कर लिया गया. बच्ची की मां का कहना है कि उसने तुरंत शोर मचा दिया था. आरोपियों में से एक ओला कैब का ड्राइवर है. आरोपी ड्राइवर नशे में धुत थे. पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने कार साउथ कोलकाता के पार्क सर्कस फ्लाइओवर पर पार्क की और कार में बच्ची का रेप किया. वे पुल पर आगे कुछ दूर बढ़े और उसके बाद पुल से बच्ची को नीचे नहर में फेंक दिया.
कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा- जिन्होंने भी यह दुष्कर्म किया है हम उन लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी इक्ट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं