विज्ञापन

किस गैस को कहा जाता है laughing gas, सुनकर हंसी आ जाएगी

Which gas is called laughing gas: क्या आपने कभी Laughing Gas के बारे में सुना है? विज्ञान की दुनिया में यह एक बेहद दिलचस्प गैस मानी जाती है.

किस गैस को कहा जाता है laughing gas, सुनकर हंसी आ जाएगी

Which gas is called laughing gas: क्या आपने कभी Laughing Gas के बारे में सुना है? विज्ञान की दुनिया में यह एक बेहद दिलचस्प गैस मानी जाती है. इसका नाम सुनते ही लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ऐसी कौन-सी गैस है, जो लोगों को हंसाने लगती है. जानें इस गैसे से जुड़ी हर बात.

Laughing Gas का असली नाम

Laughing Gas का असली नाम है- Nitrous Oxide (N₂O). यह एक रंगहीन गैस होती है, जिसका इस्तेमाल मेडिकल और डेंटल प्रक्रियाओं में किया जाता है. 

क्यों कहा जाता है इसे Laughing Gas

Nitrous Oxide को Laughing Gas इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे सूंघने पर कई लोगों को हल्का उत्साह, खुशी और हंसी महसूस होती है. यह गैस दिमाग और नर्वस सिस्टम को शांत करती है, जिससे व्यक्ति रिलैक्स महसूस करता है. कुछ मामलों में लोग बिना वजह हंसने भी लगते हैं.  

क्‍या गधे सच में मूर्ख होते हैं, जानें क्‍या कहता है साइंस

Nitrous Oxide क्या है

Nitrous Oxide नाइट्रोजन और ऑक्सीजन से बनी एक रासायनिक गैस है. इसका फॉर्मूला N₂O होता है. यह हल्की मीठी गंध वाली गैस है और सामान्य तापमान पर रंगहीन दिखाई देती है. 

इसका उपयोग कहां होता है

दांतों के इलाज में- डेंटिस्ट मरीजों को शांत और रिलैक्स रखने के लिए Laughing Gas का उपयोग करते हैं. इससे दर्द और डर कम महसूस होता है. 

सर्जरी और मेडिकल प्रक्रियाएं- अस्पतालों में छोटी सर्जरी या दर्द कम करने के लिए भी Nitrous Oxide इस्तेमाल की जाती है. यह एक हल्की Sedative Gas मानी जाती है. 

फूड इंडस्ट्री में- Whipped Cream बनाने वाले कैन में भी Nitrous Oxide का उपयोग किया जाता है. यह गैस क्रीम को फोम जैसा बनाने में मदद करती है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

शरीर पर क्या होता है इस गैस का असर 

Laughing Gas का असर बहुत जल्दी शुरू होता है और कुछ ही मिनटों में खत्म भी हो जाता है. इसे लेने के बाद व्यक्ति को हल्का चक्कर, खुशी या रिलैक्स महसूस हो सकता है. हालांकि मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में ही इसका उपयोग सुरक्षित माना जाता है. 

अगर Nitrous Oxide का गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो यह नुकसानदायक हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार इसका दुरुपयोग नर्व डैमेज, बेहोशी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. 

किसने खोजी थी Laughing Gas

इस गैस की खोज 18वीं सदी में वैज्ञानिक Joseph Priestley ने की थी. बाद में वैज्ञानिक Humphry Davy ने इसके प्रभावों का अध्ययन किया और इसे Laughing Gas नाम दिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com