विज्ञापन

AC में कम बिजली के खर्चे और तेज कूलिंग के लिए कौन सी गैस सबसे बेस्ट? जानें

Which Gas Is Best For AC: एयर कंडीशनर (AC) में पड़ने वाली गैस ही कूलिंग करती है. अगर सही गैस वाला एसी न खरीदा जाए तो ये आपकी जेब और पर्यावरण पर भारी पड़ सकता है.

AC में कम बिजली के खर्चे और तेज कूलिंग के लिए कौन सी गैस सबसे बेस्ट? जानें
एयर कंडीशनर्स (AC) में मुख्य रूप से R32 और R410A गैस (रेफ्रिजरेंट) का इस्तेमाल किया जाता है.

Which Gas Is Best For AC: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) की बिक्री एकदम से बढ़ जाती है. अगर आप भी एयर कंडीशनर (AC) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे, एयर कंडीशनर (AC) केवल अच्छी कंपनी का ही लें. कमरे के साइज के हिसाब से ही टन का चुनाव करें. अगर आपका कमर 100 वर्ग फुट तक का है तो 0.8 से 1 टन का AC सही साबित होगा. हमेशा 3 स्टार से लेकर 5 स्टार रेटिंग वाला ही AC चुनें. साथ ही AC में कौन सी गैस इस्तेमाल होती है, इसका भी ध्यान रखें.

AC के लिए कौन सी गैस है बेस्ट 

आज के जमाने के एयर कंडीशनर्स (AC) में मुख्य रूप से R32 और R410A गैस (रेफ्रिजरेंट) का इस्तेमाल किया जाता है. पुरानी वाले AC में R22 गैस इस्तेमाल की जाती थी. जो कि ओजोन परत के लिए हानिकारण होती थी. अब R22 गैस पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगा हुआ है. आज के समय में पर्यावरण और बिजली बचत के लिहाज से R32 सबसे बेहतरीन गैस मानी जाती है. इस गैंस की कूलिंग क्षमता अधिक होती है. ये 40°C से ऊपर भी तेजी से ठंडा करती है. इतना ही नहीं बिजली की बचत के हिसाब से भी R32 गैस को R410A से बेहतर माना जाता है. R32 गैस वाला एसी  5% से 10% कम बिजली इस्तेमाल करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो  R32 गैस वाले AC का ही चुनाव करें. वहीं अगर आपके पास R410A वाला AC है, तो भूलकर भी इसमें R32 गैस नहीं भरवाएं. दोनों गैसों का प्रेशर और कंप्रेसर अगल होता है. गलत गैस भरवाने से AC ब्लास्ट या खराब हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com