विज्ञापन

Floccinaucinihilipilification का मतलब क्या होता है? कोर्ट ने निर्मला सीतारमण मामले में किया जिसका इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर एक वर्ड चर्चा में है, 'floccinaucinihilipilification'. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की सुनवाई के दौरान इसका इस्तेमाल किया.

Floccinaucinihilipilification का मतलब क्या होता है? कोर्ट ने निर्मला सीतारमण मामले में किया जिसका इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर एक वर्ड चर्चा में है, 'floccinaucinihilipilification'. जी हां, ये अंग्रेजी का शब्‍द है और इसका बकायदा मीनिंग भी है. दिल्ली की एक अदालत ने इस वर्ड को यूज किया तो ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. खबरों के मुताबिक, दिल्‍ली की एक कोर्ट ने दिलचस्प टिप्पणी करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया. 

एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी 

अदालत ने क्‍यों यूज किया ये वर्ड 
अदालत ने इंग्लिश के वर्ड 'floccinaucinihilipilification' का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह शिकायत बेकार और बिना ठोस आधार की है. 

Floccinaucinihilipilification का क्या मतलब है

इस शब्द को (Flok-si-naw-si-ni-hi-li-pi-li-fi-kay-shun) ऐसे पढ़ा जा सकता है. 'Floccinaucinihilipilification' का मतलब है- किसी चीज को पूरी तरह बेकार मानना यानी जिसकी कोई कीमत ना हो. अदालत ने शब्द का प्रयोग इस संदर्भ में किया कि शिकायत में कोई ठोस बात नहीं है. यानी कि यह शिकायत और कुछ नहीं बल्कि बेकार और बिना मतलब की बात को बहुत ज्यादा खींचा गया है.

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

क्‍या है पूरा मामला 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत खारिज कर दी. यह शिकायत आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की तरफ से दाखिल की गई थी. कोर्ट की कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने कहा कि उन्हें मामले में आगे कार्रवाई करने का आधार नजर नहीं आता है. इस दौरान अदालत ने अंग्रेजी के शब्द 'Floccinaucinihilipilificationn' का इस्तेमाल किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Floccinaucinihilipilification, Floccinaucinihilipilification Pronunciation, Floccinaucinihilipilification Dictionary, Floccinaucinihilipilification Meaning, Floccinaucinihilipilification Meaning In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com