Job at airport: एयरपोर्ट पर जाते ही वहां का माहौल देखकर भला किसके मन में नहीं आता होगा कि काश इस जगह पर नौकरी मिल जाए. एयरपोर्ट पर जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी पर्सनेलिटी भी बहुत शानदार दिखती है. ये भी करियर का अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि एयरपोर्ट पर कौन-कौन सी नौकरियां होती हैं, ये नौकरी कैसे मिल सकती है और यहां कितनी सैलरी मिलती है, तो इस लेख में जानें इन सभी सवालों के जवाब
एयरपोर्ट पर कौन सी नौकरियां मिलती हैं
एयरपोर्ट पर कई तरह की नौकरियां मिल सकती हैं. इनके लिए अलग-अलग क्वालीफिकेशन और पात्रता निर्धारित है. आप अपनी रुचि व क्वालीफाई प्रोफाइल के आधार पर इनके लिए एप्लाई कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ, जो एयरपोर्ट पर सभी कार्रवाई सुनिश्चित तरीके से चले, ये निर्धारित करते हैं.
- केबिन क्रू मेंबर्स.जिसमें एयर होस्टेस, फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं.
- टेक्निकल जॉब्स जैसे इंजीनियर, ATC आदि
- ग्राउंड स्टाफ जैसे चेक-इन, बोर्डिंग, हेल्प डेस्क पर काम करने वाले लोग.
- सिक्योरिटी स्टाफ जिसका पूरा जिम्मा CISF के पास होता है.
- कार्गो और लॉजिस्टिक्स में काम करने वाले लोग.
एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिल सकती है
- एयरलाइंस कंपनियां भर्ती निकालती हैं. जिसके जरिए वे केनि क्रू मेंबर्स आदि की भर्ती करती हैं. ये भर्तियां इनकी वेबसाइट पर निकाली जाती हैं.
- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी भर्ती करती है. इसके लिए परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होता है.
- ग्राउंड स्टाफ की भर्ती के लिए थर्ड पार्टी के द्वारा विज्ञापन निकाले जाते हैं.
- सिक्योरिटी के लिए सीआईएसएफ (CISF) के माध्यम से भर्ती होती है.
एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
हर पद के लिए क्वालीफिकेशन की पात्रता अलग होती है. 12वीं पास या ग्रेजुएशन लेवल के आधार पर भर्तियां की जाती हैं. टेक्निकल जॉब्स के लिए इंजीनियरिंग डिग्री चाहिए होती है.
एयरपोर्ट पर सैलरी कितनी मिल सकती है
एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों की सैलरी उनके पद के अनुसार होती है. जैसे ग्राउंड स्टाफ की सैलरी 20 हजार से 40 हजार रुपये महीना हो सकती है. वहीं केबिन क्रू की सैलरी 25 हजार से 1 लाख रुपये महीना हो सकती है. एयरपोर्ट पर ऑपरेशन में लगे लोगो की सैलरी 30 से 60 हजार रुपये महीना हो सकती है.
धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्जेक्ट, हर क्लास में होते थे फेल
एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बेसिक स्किल्स
एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए ये बेसिक स्किल्स जरूर होने चाहिए. किसी भी पद पर आवेदन करने पर इन स्किल्स को जांचा जाता है.
- हिंदी व अंग्रेजी बोलने में माहिर हों
- अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स हों
- कॉन्फिडेंस हो
- पर्सनैलिटी अच्छी हो
- टीमवर्क में काम कर सकते हों
- विनम्रता हो
- कस्टमर सर्विस स्किल होने चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं