विज्ञापन

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के टॉप हीरोज में लिया जाता है. इन दिनों वे फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर चर्चा में हैं.

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के टॉप हीरोज में लिया जाता है. इन दिनों वे फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्‍म में उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. धुरंधर से पहले'गोलियों की रासलीला राम-लीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी हिट फिल्‍में देने वाले रणवीर सिंह आज शोहरत की बुलंदियों पर हैं, पर क्‍या आप जानते हैं कि बॉक्‍स ऑफिस का ये धुरंधर हीरो पढ़ाई में कैसा था? 

इस सब्‍जेक्‍ट में पास नहीं हो पाते थे रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि वे स्‍कूली जीवन में पढ़ाई में बहुत अच्‍छे नहीं थे. उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं रहता था. वह अकादमिक रूप से अच्छे छात्र नहीं थे. लेकिन वे अच्‍छी शिक्षा को बहुत महत्‍वपूर्ण मानते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने में और क्रिएटिव चीजों में ज्यादा रुचि रहती थी, यही कारण था कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था. 

इस दौरान उन्‍होंने बताया कि वे मैथ्‍स में पूरी तरह से फेलियर थे. कक्षा 3 के बाद से लगभग हर क्‍लास में वे मैथ्‍स में फेल हुए.  

ये भी पढ़ें- खेतों में काम से लेकर सिलाई तक, गरीब परिवार के बेटे हनुमान ने 12वीं में हासिल किए 99.60%

रणवीर ने यह भी कहा कि भले ही वह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने जुनून (एक्टिंग) को फॉलो किया और उसी में मेहनत की. यही वजह है कि जब उन्‍होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से स्‍क्रीनराइटिंग, एक्टिंग और फिल्‍म से संबंधी कोर्स किया तो उसमें टॉप किया. लेकिन वहीं मैथ्‍स, साइंस, अकाउंट्स जैसे विषय उन्‍हें कभी समझ ही नहीं आते थे. 

रणवीर सिंह यह भी कहते हैं कि जीवन में सबसे बड़ी सीख, अनुभवों से मिलती है. लाइफ में एक्‍सपीरियंस से बड़ा और कोई शिक्षक नहीं है. 

धुरंधर से कामयाबी के नए मुकाम छू रहे हैं रणवीर 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और दूसरे कलाकार अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं. दर्शक फिल्‍म में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Education, Ranveer Singh Education Qualification, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 2 Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com